उत्तराखंडचंपावत:- ब्रेकिंग – बारातियों को लेकर वापस लौट रहा वाहन दुर्घटनाग्रस्त, पांच की मौत पांच घायल……….

चंपावत। गंगोलीहाट में देर रात बारातियों को लेकर वापस लौट रहा वाहन भीषण सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि पांच घायल हो गए। घायलों का लोहाघाट अस्पताल में उपचार चल रहा है,जबकि एक गंभीर घायल को हायर सेंटर रेफर किया गया है।

बृहस्पतिवार देर रात लगभग 2:30 बजे चंपावत क्षेत्र के शेरा घाट के पास शुक्रवार को बरात से वापस लौट रही जीप सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई। भीषण हादसे में महिला सहित पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशाशन की टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। दुर्घटना में मारे गए लोगों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

जानकारी के अनुसार बरात शेरा घाट से पाटी चंपावत आई थी।

Advertisement
  • Related Posts

    मारपीट कर लूटी बुलेट, चार शातिर गिरफ्तार; 2610 रुपये और बाइक बरामद

    रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में युवक से मारपीट कर बुलेट बाइक, नकदी और एटीएम कार्ड लूटने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई…

    नशे के इंजेक्शन को लेकर विवाद, दोस्त ने ही घोंट दिया अभय का गला…

    खटीमा में 20 वर्षीय युवक की हत्या का खुलासा, शव गटर में छिपाया; मोबाइल और 2300 रुपये लूटने के बाद लौटाया फोन खटीमा। खटीमा में लापता हुए 20 वर्षीय युवक…