उत्तराखंडदेहरादून:- स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य फिर शुरू…….

Spread the News

देहरादून। उत्तराखण्ड पावर कारपोरेशन लिमिटेड (UPCL) ने राज्यभर में स्मार्ट मीटर स्थापना कार्य पुनः शुरू करने के आदेश जारी कर दिए हैं। यह निर्णय उपभोक्ताओं और जनप्रतिनिधियों से मिली शिकायतों के निस्तारण के बाद लिया गया है। निदेशक (परिचालन) एम.आर. आर्य द्वारा जारी पत्र में बताया गया कि 22 नवंबर को प्राप्त शिकायतों के आधार पर स्मार्ट मीटर बदलने की प्रक्रिया को अस्थायी रूप से रोका गया था।

उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष मेगा कैम्प आयोजित किए जा रहे हैं, जहाँ शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण किया जा रहा है। UPCL ने स्पष्ट किया है कि अब स्मार्ट मीटरों की स्थापना मीटर बदलना, एनएससी, आईडीएफ मीटर परिवर्तन आदि की प्रक्रिया पूर्व की भांति पुनः सुचारू रूप से शुरू की जा रही है, ताकि भारत सरकार की गाइडलाइन के अनुसार निर्धारित समय सीमा में स्मार्ट मीटर परियोजना पूर्ण की जा सके।

  • Related Posts

    नंदा देवी डोला विसर्जन को लेकर भवाली में ट्रैफिक प्लान लागू, भारी वाहनों की नो एंट्री….

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। माँ नन्दा देवी महोत्सव के तहत 23 सितंबर को होने वाले डोला विसर्जन एवं झांकी को देखते हुए भवाली क्षेत्र में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया…

    नंदा देवी महोत्सव में चाक-चौबंद सुरक्षा, SSP ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा….

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। ऐतिहासिक एवं धार्मिक मां नंदा देवी महोत्सव को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सकुशल संपन्न कराने के लिए नैनीताल पुलिस ने सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को चाक-चौबंद किया है।…