उत्तराखंडलालकुआं:- आर्थिक तंगी से जूझ रहे व्यवसायी दंपति ने मौत को लगाया गले, जांच में जुटी पुलिस……..

लालकुआं। प्रतिष्ठित व्यवसायी दुमका ट्रेडर्स के स्वामी रमेश दुमका और उनकी पत्नी कमला ने फंदे पर झूल कर आत्म हत्या कर ली। दंपति द्वारा अचानक आत्महत्या किए जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार को हल्दूचौड़ क्षेत्र के प्रतिष्ठित व्यवसायी रमेश दुमका (65 वर्ष) और उनकी पत्नी कमला दुमका (50 वर्ष) ने देर रात अपने आवास में अलग अलग कमरों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब परिजनों ने देखा तो घर में कोहराम मच गया।

पता चला है कि लंबे समय से रमेश आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। और इसी दबाव में दंपत्ति ने यह कदम उठाया होगा। मौके पर पहुंची पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट होगी।

Advertisement
  • Related Posts

    भाई दूज की खुशियां मातम में बदलीं, 400 मीटर गहरी खाई में समाई बोलेरो; तीन की मौत…

    पिथौरागढ़ से घर लौट रही मां-बेटी की चालक समेत गई जान, रातभर किसी को नहीं लगी हादसे की भनक अल्मोड़ा। भाई दूज का त्योहार मनाकर घर लौट रही मां-बेटी की…

    हल्द्वानी में होगा ‘युवा उत्सव भजन क्लबिंग’, 14 नवंबर को सजेगा भक्ति और संगीत का मंच…

    एमबी इंटर कॉलेज मैदान में होगा आयोजन, युवाओं को भारतीय संस्कृति और स्वामी विवेकानंद के विचारों से जोड़ने की पहल हल्द्वानी। युवाओं को भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिकता और राष्ट्र निर्माण की…