उत्तराखंडहल्द्वानी:- दोस्त की शादी में शामिल होने आए युवक की सड़क दुर्घटना में मौत…….

हल्द्वानी। शहर के मुखानी थाना क्षेत्र के ऊंचापुल में सोमवार की सुबह तड़के हुए सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार द्वाराहाट अल्मोड़ा निवासी चंद्रभानु (35) हल्द्वानी अपने एक मित्र की शादी में शामिल होने आया था। सोमवार तड़के चंद्रभानु आपने दो अन्य दोस्तों के साथ बुलेट बाइक पर जा रहा था कि तभी तेज रफ्तार बुलेट ने पीछे से एक टुकटुक (ऑटो) को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बुलेट सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया, जहां चंद्रभानु ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि दो अन्य घायलों का इलाज जारी है। पता चला है कि ळ चंद्रभानु दिल्ली मेट्रो में कार्यरत था।

Advertisement
  • Related Posts

    मारपीट कर लूटी बुलेट, चार शातिर गिरफ्तार; 2610 रुपये और बाइक बरामद

    रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में युवक से मारपीट कर बुलेट बाइक, नकदी और एटीएम कार्ड लूटने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई…

    नशे के इंजेक्शन को लेकर विवाद, दोस्त ने ही घोंट दिया अभय का गला…

    खटीमा में 20 वर्षीय युवक की हत्या का खुलासा, शव गटर में छिपाया; मोबाइल और 2300 रुपये लूटने के बाद लौटाया फोन खटीमा। खटीमा में लापता हुए 20 वर्षीय युवक…