उत्तराखंडहल्द्वानी:- तय समय सीमा के बाद डीजे बजाना पड़ा भारी, पुलिस ने डीजे संचालक के खिलाफ की सख्त कार्रवाई……. 

Spread the News

हल्द्वानी। SSP नैनीताल द्वारा रात्रि 10 बजे के बाद डीजे बजाए जाने पर सख्त कार्रवाई किए जाने के आदेश के बाद हल्द्वानी कोतवाली में हुई बैठक में बनाए गए नियमों का उल्लंघन करने पर पुलिस द्वारा एक डीजे संचालक पर सख्त कार्रवाई करते हुए पुलिस एक्ट में चालान कर डीजे भी कब्जे में ले लिया गया है।

दिनांक 29.11.2025 को सिटी कंट्रोल रूम के माध्यम से कोतवाली पुलिस को नीलांचल कॉलोनी में रात्रि 12 बजे के बाद भी तेज ध्वनि में डीजे बजाए जाने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर

चौकी प्रभारी भोटिया पड़ाव अनिल कुमार मौके पर पहुंचे। मौके पर रात 12.35 बजे घर की छत पर तेज ध्वनी में डी0जे0 बजाना पाया गया। पुलिस ने डी0जे0 स्वामी भूपेन्द्र मौर्या का चालान अन्तर्गत धारा 51(3)/ 83 पुलिस अधि0 में किया।

पुलिस ने बताया कि भूपेंद्र मौर्या उपरोक्त पूर्व में भी काफी रात्रि तक डी0जे0 बजाने का आदी है। जिस कारण इस प्रकार के कार्य की पुनरावृत्ति रोकने हेतु पुलिस मौके से डी0जे0 उपकरणों को कब्जे में लिया गया।

  • Related Posts

    छात्र गुटों के बीच हुई मारपीट और तोड़फोड़ मामले में पुलिस की सख्त कार्रवाई, चार गिरफ्तार….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। दुर्गा सिटी सेंटर के पास दिल्ली चाट की दुकान के समीप छात्रों के दो गुटों के बीच हुए विवाद और तोड़फोड़ के मामले में नैनीताल पुलिस ने…

    नशे में स्कॉर्पियो दौड़ाना पड़ा भारी, गैस गोदाम निवासी आशीष को पुलिस ने दबोचा….

    Spread the News

    Spread the Newsरात्रि चेकिंग में पुलिस ने रोका, धारा 185 में चालानी कार्रवाई कर वाहन किया सीज हल्द्वानी। रात्रि चेकिंग के दौरान शराब के नशे में स्कॉर्पियो को खतरनाक तरीके…