उत्तराखंडहरिद्वार:- पुत्र के साथ शादी समारोह में जा रहे सेवानिवृत्त एयरफोर्स जवान की हत्या,इलाके में दहशत…….

Spread the News

हरिद्वार। जिले के बहादराबाद थाना क्षेत्र में सेवानिवृत्त एयरफोर्स जवान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंच मामले की तहकीकात करते हुए बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार 29 नवंबर की रात जमालपुर की जेवीजी कॉलोनी निवासी रिटायर्ड एयरफोर्स जवान भगवान सिंह (62) अपने बेटे यशपाल(22) के साथ शादी समारोह में जा रहे थे।

ज्वालापुर के पास जटवाड़ा पुल पर उन्होंने एक अज्ञात व्यक्ति को लिफ्ट दी। थोड़ी दूरी तय करने के बाद पीछे बैठे बदमाश ने भगवान सिंह पर गोली चला दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

गंभीर अवस्था में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया। लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।

मामले में पुलिस ने चेकिंग अभियान शुरू किया है, अब तक आरोपों का कुछ पता नहीं चल सका है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

  • Related Posts

    चरमराती स्वास्थ्य सेवाओं, आयुष्मान योजना और गैस किल्लत पर, सदन में गरजे विधायक सुमित हृदयेश…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। विधानसभा सदन में प्रदेश की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं का मुद्दा प्रमुखता से उठाते हुए हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने सरकार से तीखे सवाल किए। उन्होंने कहा कि…

    गैस आपूर्ति व्यवस्था को सुचारु रखने हेतु, जिला प्रशासन ने की ये व्यवस्था लागू……

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। वैश्विक परिस्थितियों के कारण जनपद नैनीताल में घरेलू गैस सिलेंडरों की आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित होने की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा गैस वितरण व्यवस्था को…