उत्तराखंडहल्द्वानी:- देखें Video- चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पकड़े गए नागराज, क्षेत्रवासियों ने ली राहत की सांस……..

Spread the News

हल्द्वानी। शहर के पालीकोठी क्षेत्र में पेड़ पर चढ़े कोबरा को चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पेड़ से सुरक्षित उतार कर जंगल में छोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार मंगलवार की शाम लगभग 7:00 बजे डीएफओ उमेश चन्द्र तिवारी द्वारा दी गई सूचना पर क्यूं आरटी टीम पीली कोठी रोड संजय विहार स्थित एक घर में पहुंची। वहां पहुंच रेस्क्यू टीम के सदस्य सुभाष और रोहित द्वारा पेड़ पर चढ़े कोबरा सांप को रेस्क्यू करने का प्रयास किया,लेकिन काफी मशक्कत  करने के बाद भी सांप के पेड़ पर अधिक ऊंचाई पर चले जाने के कारण उसे पकड़ा नहीं जा सका।

इस पर टीम वहां से वापस लौट गई। लगभग दो घंटे के पश्चात रात 11:00 बजे स्थानीय निवासी सोनू द्वारा सांप के पेड़ पर कुछ नीचे आने की सूचना रेस्क्यू टीम के सदस्य सुभाष को दी गई। सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और पेड़ की टहनी तोड़ सांप को रेस्क्यू किया। तब जाकर आस पास रहने वाले लोगों ने चेन की सांस ली। टिम ने रात्रि में ही सांप को उसके प्राकृतिक आवास जंगल में छोड़ दिया।

  • Related Posts

    हेमकुंड साहिब यात्रियों और स्थानीय लोगों के बीच हुए विवाद की हो निष्पक्ष जांच, सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। कर्णप्रयाग में श्री हेमकुंड साहिब यात्रियों और स्थानीय लोगों के बीच हुए विवाद पर सिख समाज ने चिंता जताई है। मंगलवार को गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा…

    सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती, तीन बच्चों और पति को छोड़ युवक संग भागी महिला….

    Spread the News

    Spread the Newsपिथौरागढ़। कहते हैं प्यार अंधा होता है। लेकिन जब शादीशुदा महिला बच्चों और पति को छोड़ किसी अन्य के साथ रहने लगे तो इसे प्यार नहीं हवस और…