उत्तराखंडपिथौरागढ़:- हाथों में मेंहदी लगा दुल्हन हुई गायब, अब छोटी बहन के साथ होंगे फेरे…… 

Spread the News

पिथौरागढ़:- जिले में विवाह से एक दिन पूर्व दुलहन के अचानक गायब हो जाने की घटना कोतूहल का विषय बनी हुई है। घटना से दूल्हा दुल्हन दोनों के परिवारों और गांव में हड़कंप मच गया हैं।

जानकारी के अनुसार 25 वर्षीय युवती का विवाह जिले के ही एक युवक से तय हुआ। दोनों पक्षों द्वारा हर्षोल्लास से गणेश पूजन, हल्दी और मेहंदी जैसी सभी रस्में पूरी की जा चुकी थीं, लेकिन मेहंदी की रस्म के कुछ देर बाद दुल्हन अचानक घर से गायब हो गई। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन किए जाने के बाद भी युवती का कुछ पता नहीं चल सका। युवती का फोन भी स्विच ऑफ मिल रहा था।

जब दुल्हन के गायब होने की जानकारी दूल्हे पक्ष को दी गई तो परिवार में खलबली मच गई। मामले में दोनों पक्षों द्वारा काफी विचार विमर्श किए जाने के बाद बुजुर्गों द्वारा दुल्हन की छोटी बहन से विवाह किए जाने का प्रस्ताव रखा गया।

दोनों पक्षियों की सहमति पर निर्धारित मुहूर्त में ही दूल्हा अब दुल्हन की छोटी बहन के साथ सात फेरे लेगा।

लोगों द्वारा पता चला कि लापता युवती दिल्ली में नौकरी करती है और शादी के लिए कुछ दिन पहले ही गांव आई थी। लापता होने के बाद से उसका नंबर भी स्विच ऑफ जा रहा है लोगों द्वारा कयास लगाया जा रहा है की युवती इस शादी से खुश नहीं थी, इसलिए वह शादी से पूर्व कहीं चली गई।

युक्ति का अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है इसी बीच छोटी बहन की मेहंदी की रस्म को किए जाने के बाद यथा समय दोनों का विवाह कराया जाएगा।

  • Related Posts

    नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी साहिल गिरफ्तार, सम्पत्ति के जब्तीकरण की होगी कार्रवाई….

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। जिले के भवाली में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवती के गर्भवती होने पर नाबालिग की मां की तहरीर पर त्वरित कार्रवाई करते हुए…

    हल्द्वानी में क्रिकेट के नाम पर ठगी का खेल, पूर्व विधायक सहित अन्य हुए ठगी का शिकार…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम गौलापार में आयोजित किए जाने वाले क्रिकेट मैचों से पहले ही बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। EVCL के बैनर तले प्रस्तावित क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजन…