उत्तराखंड ब्रेकिंग:-चौकी में उपद्रव, तोड़फोड़ प्रकरण में लापरवाही पर बैलपड़ाव चौकी प्रभारी निलंबित……

Spread the News

हल्द्वानी। दिनांक 23-10-2025 को पुलिस चौकी बैलपड़ाव में भीड़ द्वारा चौकी परिसर में घुसकर किए गए उपद्रव, चौकी में खड़े वाहन में तोड़फोड़ एवं हिंसात्मक घटनाक्रम के दौरान चौकी प्रभारी द्वारा समय रहते प्रभावी कार्यवाही न किए जाने तथा मूकदर्शक बने रहने की गंभीर लापरवाई पर एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. द्वारा चौकी प्रभारी बैलपड़ाव फिरोज आलम को निलंबित कर दिया गया है।

इस मामले में हुई उच्च-स्तरीय जांच की रिपोर्ट के आधार पर पाया गया कि उपद्रव के दौरान चौकी प्रभारी उ नि फिरोज आलम भीड़ नियंत्रण एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने में पूर्णतः विफल रहे।

उनके द्वारा आपने कर्तव्य पालन में घोर लापरवाही बरती गई एवं कानून-व्यवस्था संभालने में कोई प्रभावी प्रयास नहीं किया गया तथा मूकदर्शक बने रहे।

नैनीताल पुलिस एवं एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने स्पष्ट संदेश दिया है कि कर्तव्य उल्लंघन व लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Related Posts

साली को बहला-फुसलाकर शिमला ले गया जीजा, पुलिस ने दबोचा….

Spread the News

Spread the News15 वर्षीय किशोरी सकुशल बरामद, ज्वालापुर नहर पटरी से आरोपी कलीम गिरफ्तार हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के…

कुमाऊं विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, परिसर और महाविद्यालयों में एक साथ होगा मतदान..देखें लिस्ट…

Spread the News

Spread the Newsनैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय प्रशासन ने विश्वविद्यालय परिसर एवं संबद्ध महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव एक साथ कराने का निर्णय लिया है। पूर्व वर्षों की भांति इस बार भी निर्धारित…