उत्तराखंडहल्द्वानी:- देखें Video- उजाला नगर स्थित मंदिर के निकट मिला गो वंश का सिर, पथराव और लाठी चार्ज के चलते माहौल तनावपूर्ण….

Spread the News

हल्द्वानी। उजाला नगर स्थित उजालेशर मंदिर के निकट गो वंश का सिर मिलने से अचानक शहर का माहौल गर्म हो गया। सिर मिलने की सूचना मिलते ही विभिन्न हिंदूवादी संगठनों के साथ-साथ भारी संख्या में युवक घटनास्थल पर पहुंच गए। मेयर गजराज बिष्ट भी मौके पर पहुंचे। माहौल गरमाता देख पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया। अचानक कुछ युवकों ने नारेबाजी करते हुए वहां स्थित शमा डीलक्स रेस्टोरेंट पर पथराव कर दिया। स्थिति को कंट्रोल करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज कर उपद्रवियों को खदेड़ा। वहीं पीलीकोठी क्षेत्र में भी उपद्रवियों ने कुछ दुकानों में तोड़ फोड़ की है।

सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल सिंह चौहान ने बताया कि उजाला नगर क्षेत्र में गो वंश के अवशेष मिलने की सूचना प्राप्त हुई है। जांच की जा रही है जो भी इसमें दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सुरक्षा की दृष्टि से सभी संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस बल तैनात कर दिए गए हैं। फिलहाल स्थिति कंट्रोल में है।

इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल सिंह चौहान, एसडीएम राहुल साह, एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चंद्र, कोतवाल अमर चंद्र शर्मा सहित भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद  रहे।

  • Related Posts

    साली को बहला-फुसलाकर शिमला ले गया जीजा, पुलिस ने दबोचा….

    Spread the News

    Spread the News15 वर्षीय किशोरी सकुशल बरामद, ज्वालापुर नहर पटरी से आरोपी कलीम गिरफ्तार हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के…

    कुमाऊं विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, परिसर और महाविद्यालयों में एक साथ होगा मतदान..देखें लिस्ट…

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय प्रशासन ने विश्वविद्यालय परिसर एवं संबद्ध महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव एक साथ कराने का निर्णय लिया है। पूर्व वर्षों की भांति इस बार भी निर्धारित…