उत्तराखंडहल्द्वानी:- देखें Video- कड़े पहरे में सम्पन्न हुई सहायक विकास अधिकारी की लिखित परीक्षा,SSP नैनीताल ने स्वयं लिया सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा…… 

Spread the News

हल्द्वानी। उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित सहकारी निरीक्षक वर्ग-2/ सहायक विकास अधिकारी (सह०) की लिखित परीक्षा जनपद नैनीताल के 09 परीक्षा केंद्रों में कड़े सुरक्षा पहरे व सतर्क निगरानी के बीच शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई।

SSP नैनीताल डॉ0मंजूनाथ टी0सी0 ने स्वयं एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी, GGIC कालाढूंगी रोड सहित अन्य परीक्षा केंद्रों पर पहुंच सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया।

 

SSP के निर्देश पर परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई। सभी पुलिस कर्मियों को अलर्ट मोड पर रहकर अपनी ड्यूटी करने के कड़े निर्देश दिए गए।

इस दौरान परीक्षा देने पहुंचे परीक्षार्थियों की सघन चेकिंग की गई, परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस और किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स के प्रवेश पर सख्त रोक लगाई गई।

नैनीताल पुलिस की एलआईयू एवं एसओजी लगातार सक्रिय रहकर संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर बनाए रखा गया साथ ही, परीक्षा केंद्रों के भीतर CCTV कैमरों एवं वीडियो निगरानी की विशेष व्यवस्था की गई ।

  • Related Posts

    संघर्ष सेवा सहयोग समिति द्वारा ट्रैफिक कांस्टेबल नूतन तिवारी को किया गया सम्मानित….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। संघर्ष सेवा सहयोग समिति व निशुल्क शिक्षा केंद्र द्वारा उत्तराखंड पुलिस की ट्रैफिक कांस्टेबल नूतन तिवारी को सम्मानित किया गया। लंबे समय से हल्द्वानी में सेवा दे…

    हेमकुंड साहिब यात्रियों और स्थानीय लोगों के बीच हुए विवाद की हो निष्पक्ष जांच, सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। कर्णप्रयाग में श्री हेमकुंड साहिब यात्रियों और स्थानीय लोगों के बीच हुए विवाद पर सिख समाज ने चिंता जताई है। मंगलवार को गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा…