उत्तराखंडहल्द्वानी। सिंथिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हुआ तीन दिवसीय पुस्तक मेले का भव्य शुभारंभ……..

Spread the News

हल्द्वानी। सिंथिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल हल्द्वानी में पुस्तक मेले का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ. प्रवींद्र कुमार रौतेला ने रिबन काट कर मेले का शुभारंभ किया। तीन दिवसीय इस पुस्तक मेले में क्लास नर्सरी से बारहवीं तक के विद्यार्थियों के लिए विविध विषयों की पुस्तकें प्रदर्शित की गईं।

सभी विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक पुस्तक मेले का आनंद उठाया। इस अवसर पर डॉ. रौतेला ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि “पुस्तकें अनमोल हैं, वे हमारी सबसे अच्छी मित्र हैं क्योंकि वे ज्ञान और विज्ञान का भंडार होती हैं। व्यक्ति आते-जाते रहते हैं, परंतु उनके श्रेष्ठ विचार, संस्कृति और सभ्यता पुस्तकों के माध्यम से सदैव जीवित रहते हैं।

इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक सुरेश चंद्र मिश्रा, महेश चंद्र जोशी, प्रदीप मित्रा, ऋचा कर्नाटक, सीमा परिहार, पुष्कर सिंह,सुनीता तिवारी अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    कुमाऊं कमिश्नर ने निरीक्षण कर एसआईआर संबंधित कार्यों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। आयुक्त कुमाऊँ दीपक रावत ने गुरुवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत खालसा इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका महाविद्यालय तथा एमबी इंटर कॉलेज में एसआईआर कार्यों…

    ट्रांजिट कैम्प में हुई हत्या का हुआ सनसनीखेज खुलासा, पांच हजार के लिए करीबी दोस्त सुनील ने कर डाली अनिल की हत्या……

    Spread the News

    Spread the Newsरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्रान्तर्गत शिवनगर स्थित निर्माणाधीन मकान के पास मिले अज्ञात युवक के शव मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस…