देहरादून:- मुख्यमंत्री धामी ने दिल्ली विस्फोट के मृतकों और घायलों की प्रति जताई गहरी संवेदनाएं, राज्य को हाई अलर्ट पर रखने के निर्देश…..

Spread the News

देहरादून। दिल्ली में हुए विस्फोट को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अत्यंत दुखद और चिंताजनक करार देते हुए घटना में हताहत व घायल लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं समाज की शांति और सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौती हैं।

मुख्यमंत्री धामी ने घटना के मद्देनजर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक को पूरे राज्य को हाई अलर्ट पर रखने, अधिकतम सतर्कता बरतने और सीमाओं पर कड़ी निगरानी सुनिश्चित करने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि भीड़भाड़ वाले और संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाए, तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस दिशा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

  • Related Posts

    नामांकन रैली में शक्ति प्रदर्शन पर पुलिस का प्रहार, अराजकता फैलाने वालों पर दर्ज होंगे मुकदमे….

    Spread the News

    Spread the Newsवीडियो फुटेज से होगी अराजकता फैलाने वालों की पहचान, ट्रबल मेकर्स की सूची तैयार; निरोधात्मक कार्रवाई शुरू हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के नामांकन के दौरान निकाली…

    जनता दरबार में आए जमीन, सड़क, बिजली और भरण-पोषण के मामले,आयुक्त ने दिए समाधान के निर्देश….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। आयुक्त/सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने शनिवार को कैंप कार्यालय में जनसुनवाई कर भूमि विवाद, सड़क, बिजली बिल, मृत्यु प्रमाण पत्र, भरण-पोषण और कॉलेज प्रबंधन समिति समेत विभिन्न…