उत्तराखंड हल्द्वानी:- देखें video- एसपी ने किया मैस का निरीक्षण, खुद भोजन कर परखी गुणवत्ता….

हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल मंजूनाथ टीसी शुक्रवार को जवानों को मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता परखने के लिए हल्द्वानी कोतवाली स्थित मैस के निरीक्षण के लिए पहुंचे। मैस में उन्होंने जवानों के साथ बैठकर भोजन किया और खाने में उपयोग हो रही सामग्री को परखा और भोजन की गुणवत्ता को चेक किया गया।

निरीक्षण में पुलिस मैस में भोजन व्यवस्था ठीक मिली। एसएसपी ने मैस प्रभारी को जवानों के लिए उच्च गुणवत्ता युक्त भोजन बनाने तथा एक विशेष मेनू तैयार करने के निर्देश दिए । एसएसपी ने कहा कि भोजनालय परिसर में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें और जवानों को समय पर शुद्ध भोजन मिले। उन्होंने कहा कि मैस परिसर की संरचना में सुधार लाने और मॉडर्नाइज करने के प्रयास किए जाएंगे।

Advertisement
  • Related Posts

    मारपीट कर लूटी बुलेट, चार शातिर गिरफ्तार; 2610 रुपये और बाइक बरामद

    रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में युवक से मारपीट कर बुलेट बाइक, नकदी और एटीएम कार्ड लूटने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई…

    नशे के इंजेक्शन को लेकर विवाद, दोस्त ने ही घोंट दिया अभय का गला…

    खटीमा में 20 वर्षीय युवक की हत्या का खुलासा, शव गटर में छिपाया; मोबाइल और 2300 रुपये लूटने के बाद लौटाया फोन खटीमा। खटीमा में लापता हुए 20 वर्षीय युवक…