उत्तराखंड नैनीताल:- कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने बिना लाइट वाले ई-रिक्शा चालकों पर की सख्त कार्रवाई, 5 चालकों का चालान…….

Spread the News

नैनीताल। कुमाऊं आयुक्त एवं मुख्यमंत्री के सचिव दीपक रावत ने नैनीताल नगर में निरीक्षण के दौरान बिना लाइट के संचालित हो रहे ई-रिक्शाओं पर सख्त कार्रवाई करते हुए पाँच ई-रिक्शा चालकों के चालान करवाए।

आयुक्त श्री रावत ने नैनीताल एवं हल्द्वानी में निरीक्षण के दौरान बिना लाइट के बड़ी संख्या में संचालित हो रहे ई-रिक्शाओं पर गहरी नाराज़गी व्यक्त की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बिना लाइट के किसी भी ई-रिक्शा को सड़क पर संचालित न होने दिया जाए।

उन्होंने कहा कि यातायात सुरक्षा के दृष्टिगत यह अत्यंत गंभीर विषय है, अतः राजस्व, पुलिस एवं परिवहन विभाग संयुक्त रूप से निरंतर चेकिंग अभियान चलाकर बिना लाइट के चलने वाले ई-रिक्शाओं के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करें।

  • Related Posts

    विदेशी साइबर कॉल को भारतीय नंबरों का मुखौटा! सिम बॉक्स से चल रहा था बड़ा खेल….

    Spread the News

    Spread the Newsकादिर गिरफ्तार, 114 सिम और 77 एंटीना बरामद; बांग्लादेशी शाहिद से संपर्क और हर माह 50 हजार रुपये मिलने का खुलासा रुद्रपुर। विदेशी साइबर अपराधियों की कॉल को…

    नंदा देवी महोत्सव के डोला विसर्जन पर नैनीताल में स्कूल-कॉलेज बंद….

    Spread the News

    Spread the News23 सितंबर को नगर क्षेत्र के सभी शिक्षण संस्थानों में रहेगा एक दिन का अवकाश, श्रद्धालुओं की भीड़ और यातायात व्यवस्था को देखते हुए डीएम ने जारी किया…