उत्तराखण्ड हल्द्वानी:- दो भाइयों ने गटका विषाक्त, बड़े की मौत, छोटा गंभीर……

Spread the News

हल्द्वानी। काठगोदाम थाना क्षेत्र के जंगल में मध्य प्रदेश के रहने वाले दो सगे भाइयों ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। इस घटना में बड़े भाई की मौत हो गई, जबकि छोटे भाई की हालत गंभीर बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार सुबह बलूटी रोड के किनारे जंगल में दो युवकों को बेहोशी की हालत में देखा गया। पास में काम कर रहे मजदूरों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। मौके पर पहुंची काठगोदाम थाना पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने बड़े भाई शिवेश मिश्रा (22 वर्ष) को मृत घोषित कर दिया।

छोटे भाई बृजेश मिश्रा की हालत नाजुक बताई जा रही है और उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। थाना प्रभारी विमल मिश्रा ने बताया कि दोनों युवक मध्य प्रदेश के रीवा जिले के रहने वाले हैं। प्रारंभिक जांच में घटना के पीछे पारिवारिक कलह कारण बताया जा रहा है। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है और वे मध्य प्रदेश से हल्द्वानी के लिए रवाना हो चुके हैं।

पुलिस ने बताया कि दोनों भाइयों ने किसी अज्ञात जहरीले पदार्थ का सेवन किया था। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है और परिजनों के आने के बाद ही आत्महत्या के कारणों का पूरा खुलासा हो सकेगा।

  • Related Posts

    27 सूत्रीय मांगों को लेकर, डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। अपनी 27 सूत्रीय मांगों को लेकर उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ ने हल्द्वानी के साथ ही प्रदेशभर में सोमवार से बेमियादी हड़ताल शुरू कर दी है। सोमवार को…

    नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी सफलता, 27 लाख की स्मैक के साथ 02 तस्कर गिरफ्तार….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे हैं अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस ने 91.10 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्करों को…