उत्तराखंड हल्द्वानी:- कचरा प्रबंधन में लापरवाही पर नगर आयुक्त सख्त, सोसाइटी प्रबंधन पर लगाया जुर्माना…..

Spread the News

हल्द्वानी। नगर में सफाई व्यवस्था की जांच करने के दौरान बुधवार को नगर आयुक्त परितोष वर्मा द्वारा पिछोड़ा हाइट्स कॉलोनी दामूआढूंगा क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कॉलोनी परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में ठोस अपशिष्ट (Solid Waste) के अनुचित निस्तारण, साफ-सफाई व्यवस्था में कमी तथा निर्धारित कचरा संग्रहण मानकों का पालन न किए जाने की शिकायतें सही पाई गईं।

इस पर नगर आयुक्त ने मौके पर ही संबंधित संस्था/संवेदक के विरुद्ध जुर्माना लगाते हुए कड़ी चेतावनी दी कि भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। साथ ही स्थानीय निवासियों से भी अपील की गई कि वे घरेलू कचरे को गीले और सूखे कचरे के रूप में पृथक करें और निगम के निर्धारित वाहनों को ही सुपुर्द करें।

इससे पूर्व पिछौरा हाइट्स क्षेत्र के लोगों द्वारा अपने मुख्य गेट के सामने खुले में, नहर के पास कचरा फेंका जा रहा था जिसे प्रमुखता से सोशल मीडिया में उठाया गया था।

नगर आयुक्त ने स्पष्ट किया कि स्वच्छता व्यवस्था में किसी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी और निरीक्षण जारी रहेगा।

  • Related Posts

    साली को बहला-फुसलाकर शिमला ले गया जीजा, पुलिस ने दबोचा….

    Spread the News

    Spread the News15 वर्षीय किशोरी सकुशल बरामद, ज्वालापुर नहर पटरी से आरोपी कलीम गिरफ्तार हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के…

    कुमाऊं विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, परिसर और महाविद्यालयों में एक साथ होगा मतदान..देखें लिस्ट…

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय प्रशासन ने विश्वविद्यालय परिसर एवं संबद्ध महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव एक साथ कराने का निर्णय लिया है। पूर्व वर्षों की भांति इस बार भी निर्धारित…