बॉलीवुड कलाकार सतीश शाह ने 74 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे हास्य अभिनेता…..

Spread the News

एक्टर सतीश शाह का शनिवार दोपहर करीब 1:30 बजे मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में निधन हो गया। वे 74 साल के थे। उनके मैनेजर ने बताया कि शाह का पार्थिव शरीर अस्पताल में ही रखा गया है। अंतिम संस्कार रविवार को किया जाएगा।

सतीश शाह का जन्म 25 जून 1951 को एक गुजराती परिवार में हुआ था।

वे लंबे समय से किडनी से जुड़ी परेशानी से जूझ रहे थे और हाल ही में उनका किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था।

टीवी शो साराभाई वर्सेज साराभाई से फेमस हुए सतीश शाह ने फिल्म जगत में अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। उन्होंने मैं हूं ना (2004), कल हो ना हो (2003), फना (2006) और ओम शांति ओम (2007) जैसी कई मशहूर फिल्मों में काम किया था।

साल 2008 में उन्होंने अर्चना पूरन सिंह के साथ टीवी शो कॉमेडी सर्कस में बतौर जज काम किया था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सतीश शाह के निधन पर दुख जताते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा- ‘सतीश शाह जी के निधन से अत्यंत दुखी हूं। वो भारतीय मनोरंजन जगत के एक सच्चे दिग्गज के रूप में हमेशा याद किए जाएंगे। उनकी सहज हास्य प्रतिभा और यादगार अभिनय ने अनगिनत लोगों के जीवन में मुस्कान बिखेरीं। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं।

  • Related Posts

    इस दिन बदलेगा रानीखेत एक्सप्रेस का रूट….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। काठगोदाम और हल्द्वानी समेत आसपास के स्टेशनों से दिल्ली, जयपुर समेत जैसलमेर रूट पर ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। भारतीय रेल…

    घर में घुसा 10 फिट का पाइथन, परिजनों के छुटे पसीने…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। गंगापुर निवासी दिनेश बमेठा ने शनिवार को अपराह्न लगभग 3:00 बजे वन विभाग को उनके घर पर 10 फिट का पाइथन घुस जाने की सूचना दी। घर…