हल्द्वानी:- कैमू स्टेशन के निकट भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार गंभीर…….

Spread the News

हल्द्वानी। कैमू स्टेशन के निकट तेज रफ्तार बाइक सवार अनियंत्रित होकर सामने से आ रही कार से जा टकराया। हादसे में बाइक सवार उछलकर कार के सामने वाले शीशे से टकराया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया।

बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे राजपुरा निवासी युवक राज(18) बाइक से कैमू स्टेशन की और जा रहा था। इस दौरान सामने से आ रही कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। आमने सामने की टक्कर में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार बाइक सवार तेज गति में था, और अनियंत्रित होकर सामने से आ रही कार से जा टकराया। लोगों ने बताया कि हादसे के दौरान युवक ने हेलमेट भी नहीं पहना था और टक्कर से उछलकर वह कर के शीशे पर जा गिरा, जिससे उसका सिर शीशे से टकरा गया, जिससे उसके सिर के कुछ बाल भी कार के शीशे पर चिपके रह गए। भीषण टक्कर के कारण युवक के सिर और नाक से खून बहने लगा। लोगों ने आनन – फानन में युवक को अस्पताल पहुंचाया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का सामने का शीशा टूटने के साथ ही अगला टायर भी फट गया। घायल का सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

  • Related Posts

    हेमकुंड साहिब यात्रियों और स्थानीय लोगों के बीच हुए विवाद की हो निष्पक्ष जांच, सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। कर्णप्रयाग में श्री हेमकुंड साहिब यात्रियों और स्थानीय लोगों के बीच हुए विवाद पर सिख समाज ने चिंता जताई है। मंगलवार को गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा…

    सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती, तीन बच्चों और पति को छोड़ युवक संग भागी महिला….

    Spread the News

    Spread the Newsपिथौरागढ़। कहते हैं प्यार अंधा होता है। लेकिन जब शादीशुदा महिला बच्चों और पति को छोड़ किसी अन्य के साथ रहने लगे तो इसे प्यार नहीं हवस और…