उत्तराखंड हल्द्वानी:- नैनीताल पुलिस का नशे पर वार, 350 नशीले इंजेक्शनों के साथ तीन गिरफ्तार……..

हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु सभी थाना प्रभारियों को कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।

इसी क्रम में एसपी सिटी प्रकाश चंद्र के दिशा निर्देशन, क्षेत्राधिकारी लालकुआं दीपशिखा अग्रवाल के पर्यवेक्षण में SOG व लालकुआं पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

SOG व पुलिस द्वारा रविवार को थाना लालकुआँ क्षेत्र में अवंतिका पुल उत्तरी छोर के पास संयुक्त रूप से चैकिंग अभियान चलाए जाने के दौरान तीन अभियुक्तों सकलेन पुत्र अब्दुल खालिद, मौ0 फरमान पुत्र एजाज अहमद, मौ0 कैफ पुत्र सरताज को सेन्ट्रो कार न0-UP14BE- 3059 में कुल 175 अद्द नशीले इंजेक्शन buprenorphin तथा 175 avil vial (कुल 350 अद्द ) के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध कोतवाली लालकुआं में धारा- 8/22/60 NDPS Act में अभियोग पंजिकृत किया गया है।

गिरफ्तारी अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि उन लोगों द्वारा उक्त नशीले इंजेक्शन हर्षित निवासी कुहाड़ापीर बरेली से खरीदे गए हैं। इस संबंध में अभियुक्त हर्षित के विरूद्ध धारा- 29 NDPS ACT के अन्तर्गत अग्रिम जाँच कार्यवाही की जायेगी । अभियुक्तगणों को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा जा रहा है ।

Advertisement
  • Related Posts

    गौकशी की तैयारी कर रहे तस्कर से पुलिस की मुठभेड़, पैर में गोली लगने पर दबोचा…

    पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवाई, बछड़े समेत गौकशी के औजार और अवैध तमंचा बरामद हरिद्वार। गौकशी और गोतस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

    मारपीट कर लूटी बुलेट, चार शातिर गिरफ्तार; 2610 रुपये और बाइक बरामद

    रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में युवक से मारपीट कर बुलेट बाइक, नकदी और एटीएम कार्ड लूटने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई…