हल्द्वानी:- नगर आयुक्त परितोष वर्मा ने किया ट्रेंचिंग ग्राउंड और MRF प्लांट का निरीक्षण, जल्द से जल्द लेगसी वेस्ट निस्तारण के निर्देश…..

हल्द्वानी। कार्यभार ग्रहण करने के साथ ही नगर आयुक्त परितोष वर्मा ने शहर में सफाई, बाजार में अतिक्रमण सहित अन्य व्यवस्थाओं को सुधारने के प्रति कमर कस ली है। इसी क्रम में बुधवार को नगर आयुक्त द्वारा ट्रेचिंग ग्राउंड तथा MRF प्लांट का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने संबंधितों को जल्द से जल्द लेगसी वेस्ट निस्तारण के निर्देश दिए साथ ही MRF प्लांट चालू किए जाने हेतु आवश्यक निर्देश दिए, जिससे जल्द से जल्द कूड़ा निस्तारण हेतु प्लांट का निर्माण किया जा सके। उन्होंने कहा कि शहर की स्वच्छता, ट्रेचिंग ग्राउंड और वेंडिंग जोन की समस्या का समाधान नगर निगम की पहली प्राथमिकता होगी।

Advertisement
  • Related Posts

    कैंची धाम के पास 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चालक की मौत; चार घायल…

    नैनीताल। कैंची धाम के समीप निगलाट क्षेत्र में देर रात एक कार अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार चालक की मौत हो गई,…

    उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 IAS और 20 PCS अधिकारियों के तबादले..देखें लिस्ट…

    हल्द्वानी नगर निगम को मिली नई नगर आयुक्त, आषिमा गोयल संभालेंगी जिम्मेदारी; कई जिलों में बदले सीडीओ देहरादून। उत्तराखंड शासन ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 10 आईएएस…