उत्तराखंड:- घर से तहसील चलाने वाला सर्वे कानूनगो अशरफ अली निलंबित, घर पर मिली थी 143 के मामलों की फाइलें…..

Spread the News

रुद्रपुर। हल्द्वानी में घर से तहसील चलाने वाले सर्वे कानूनगो असरफ अली पर कड़ी कार्रवाई के तहत डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने ऊधम सिंह नगर में संबंद्ध होते ही उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि तक अशरफ अली सहायक अभिलेख अधिकारी मुख्यालय में संबंद्ध रहेंगे।

डीएम ने बताया कि 23 सितंबर को कुमाऊं कमिशनर दीपक रावत ने हल्द्वानी तहसील का निरीक्षण किया था। जिसमें सर्वे कानूनगों अशरफ अली द्वारा धारा 143 के मामलों की फाइलें घर रखी गई थी। निरीक्षण में यह भी पाया गया कि कुछ मामलों में कानूनगो द्वारा रिपोर्ट जल्दी लगा दी गई थी जबकि कुछ मामले लंबे समय से लंबित रखे गए थे। कमिश्ननर ने घर पर पहुंचकर अभिलेखों की जांच की तो 143 से जुड़े 21 मामलों की फाइल घर पर मिली थीं। इन फाइलों को पटवारी की रिपोर्ट लगने के बावजूद बेवजह दबाया गया था। इस मामले में नैनीताल डीएम ने उन्हें पत्र भेजकर अशरफ अली की संबद्धता समाप्त करने व निलंबन की अपेक्षा की थी। शनिवार को डीएम ने सर्वे कानूनगो को निलंबित कर दिया। अशरफ अली को अब यह प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा कि वह वह अन्य सेवा योजना, व्यापार वृत्ति, व्यवसाय में नहीं लगे हैं।

Related Posts

पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 14 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी….

Spread the News

Spread the Newsदेहरादून। उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय ने प्रदेश में पुलिस उपाधीक्षक स्तर के अधिकारियों की तैनाती में बदलाव किया है। रिक्त पदों को भरने के लिए जारी आदेश में 14…

ज्योलिकोट में दूषित पानी पर सरकार का बड़ा एक्शन, छह इंजीनियर निलंबित…..

Spread the News

Spread the Newsदेहरादून। नैनीताल जिले के ज्योलिकोट क्षेत्र में दूषित पेयजल आपूर्ति के मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। जिला प्रशासन…