हल्द्वानी:- बिना मौका मुआयना किए घर से ही रिपोर्ट लगा रहा था कानूनगो, कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने घर पर जाकर रंगे हाथों पकड़ा….. 

हल्द्वानी। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने मंगलवार को हल्द्वानी तहसील का निरीक्षण किया। इस दौरान तमाम लापरवाही पाई गई कहीं फाइलों पर तारीख नहीं पड़ी थी तो कहीं अधिकारियों के हस्ताक्षर नहीं थे। निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने पटवारियों और अमीनो से उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। कमिश्नर द्वारा कर्मचारियों से 143 के मामलों की संख्या पूछे जाने पर कर्मी जवाब नहीं दे सके।

निरीक्षण के दौरान पाया गया कि कानूनगो अशरफ अली अपने घर पर तहसील की फाइलें ले जा रहे हैं। और घर से आगे की कार्रवाई कर रहे हैं। इस पर नाराजगी जताते हुए कमिश्नर अशरफ के घर पहुंच गए। अशरफ के घर पर 143 के मामलों की 21 फाइलें मिलीं। कुछ फाइलों में तो रिपोर्ट 10 दिन के अंदर ही लगा दी गई थी, जबकि कुछ मामले महीनों पुराने होने के बावजूद भी पेंडिंग पड़े थे। निरीक्षण में यह भी ज्ञात हुआ कि कानूनगो द्वारा बिना मौका मुआयना किए ही रिपोर्ट लगाई जा रही है। इस पर कमिश्नर ने कड़ी नाराजगी जताई और कानूनगो के खिलाफ जिलाधिकारी को अनुशासनिक जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

Related Posts

अतिक्रमण पर चला नगर निगम का बुलडोजर, अवैध निर्माण से लेकर जर्जर भवन तक ढहाए…

शनि बाजार रोड और बनभूलपुरा में निगम की कार्रवाई, रास्तों से हटाए अवरोध; खाली भूमि पर विकास कार्यों की बनेगी योजना हल्द्वानी। शहर में अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम ने…

भांजी की शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे मामा की हादसे में मौत, दूसरे बाइक सवार ने भी तोड़ा दम…

बेलबाबा के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, बहनोई समेत दो लोग घायल हल्द्वानी। रामपुर रोड पर बेलबाबा के पास सोमवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दो युवकों…