हल्द्वानी:-नाबालिक के साथ होटल में दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज……

Spread the News

हल्द्वानी। गौलापार निवासी नाबालिक के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार गौलापार निवासी महिला ने बृहस्पतिवार को काठगोदाम थाने में तहरीर सौंपी। बताया कि उसकी 17 वर्षीय बेटी की दिसंबर 2024 में अल्मोड़ा के ललित जोशी से दोस्ती हुई।

दोस्ती बढ़ने पर बीती फरवरी को ललित ने बेटी को मिलने के लिए हल्द्वानी बुलाया। इसके बाद उसे रोडवेज बस अड्डे के पास एक होटल में ले गया और दुष्कर्म किया। इसके बाद कुछ दिन पहले आरोपी दोबारा हल्द्वानी आया और बेटी को फिर होटल में बुलाकर दुष्कर्म किया। लेकिन इस बार बेटी ने उन्हें यह बात बता दी।

सीओ नितिन लोहनी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी पर दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Posts

छात्रसंघ चुनाव में मुकाबले की तस्वीर साफ, ABVP-NSUI ने उतारे अध्यक्ष पद के प्रत्याशी….

Spread the News

Spread the Newsधीरज बिष्ट पर ABVP ने जताया भरोसा, NSUI ने मेहुल शाह को बनाया उम्मीदवार; आर्यन बेलवाल के अगले कदम पर टिकी नजर हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव…

पशु आहार की बढ़ी दरों पर लगी रोक, 55 हजार दुग्ध उत्पादकों को राहत…..

Spread the News

Spread the Newsमुकेश बोरा ने मंत्री सौरभ बहुगुणा का जताया आभार, 14 सितंबर का वृद्धि आदेश अग्रिम आदेश तक स्थगित लालकुआं। बरसात, दैवीय आपदा और आगामी त्योहारी सीजन के बीच…