हल्द्वानी:- ब्रेकिंग – मम्मी पापा मुझे माफ कर देना, बीमारी से तंग आकर युवक ने गला रेत की खुदकुशी…….

हल्द्वानी। हीरानगर निवासी युवक ने चाकू से गला रेत कर खुदकुशी कर ली। घटना से घर में कोहराम मच गया। आनन फानन में परिजन युवक को अस्पताल लेकर दौड़े, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हल्द्वानी:- ब्रेकिंग – मम्मी पापा मुझे माफ कर देना, बीमारी से तंग आकर युवक ने गला रेत की खुदकुशी…….

जानकारी के अनुसार हीरा नगर निवासी 22 वर्षीय युवक सृजल ने घर के बाथरूम में गला रेत कर आत्महत्या कर ली। जानकारी मिलते ही तत्काल परिजन युवक को सुशीला तिवारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से युवक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

आत्महत्या से पहले सृजल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाली है, जिसमें वह कह रहा है, कि वह अपनी बीमारी से परेशान हो चुका है। उसके अनुसार उसने बीमारी से छुटकारा पाने के सभी उपाय कर लिए लेकिन कोई हल नहीं मिला, जिसके चलते आज वह यह कदम उठा रहा है। उसने वीडियो में कहा कि मम्मी पापा मुझे माफ कर देना, आपने मेरे लिए वह सब कुछ किया जिसकी मैने आपसे अपेक्षा की। कहा कि मेरे द्वारा किए जा रहे इस कृत्य का जिम्मेदार में स्वयं हूं इसमें किसी और का कोई हाथ नहीं है। मृतक युवक सृजल के पिता आरएसएस से जुड़े हुए हैं, जिसके चलते अस्पताल में बीजेपी और आरएसएस के कई नेता भी पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।

Related Posts

अतिक्रमण पर चला नगर निगम का बुलडोजर, अवैध निर्माण से लेकर जर्जर भवन तक ढहाए…

शनि बाजार रोड और बनभूलपुरा में निगम की कार्रवाई, रास्तों से हटाए अवरोध; खाली भूमि पर विकास कार्यों की बनेगी योजना हल्द्वानी। शहर में अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम ने…

भांजी की शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे मामा की हादसे में मौत, दूसरे बाइक सवार ने भी तोड़ा दम…

बेलबाबा के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, बहनोई समेत दो लोग घायल हल्द्वानी। रामपुर रोड पर बेलबाबा के पास सोमवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दो युवकों…