हल्द्वानी:-किसान ने खुद को मारी गोली, मौत…..

Spread the News

हल्द्वानी। रामपुर रोड स्थित हरिपुर लालमणि गांव में एक दहला देने वाली घटना ने क्षेत्रीय लोगों को हिला कर रख दिया, यहां पंचायत घर के पास एक 55 वर्षीय किसान ने खुद को गोली मारकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान कुन्दन बोरा पुत्र स्व. बालादत्त बोरा के रूप में हुई है। मृतक मुल्त: काश्तकार थे और गन्ना सेंटर क्षेत्र में अपने परिवार के साथ रहते थे।

जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर कुन्दन बोरा अपने घर में ही मौजूद थे। इसी दौरान अचानक गोली चलने की आवाज से आस-पड़ोस में हड़कंप मच गया। लोग जब मौके पर पहुंचे तो कुन्दन खून से लथपथ अवस्था में पड़े थे।

घटना की सूचना पर पुलिस क्षेत्राधिकारी और कोतवाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • Related Posts

    MBPG कॉलेज में पोस्टर लगाने को लेकर आपस में भिड़े छात्र, एक घायल……

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में पोस्टर अभियान के दौरान एबीवीपी और एनएसयूआई कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। विवाद बढ़ने पर दोनों गुट प्राचार्य के समक्ष पहुंचे लेकिन आक्रोशित छात्र…

    डॉक्टर बनने का सपना संजोए हल्द्वानी आई छात्र ने मौत को लगाया गले…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। नीट (NEET) की तैयारी करने मध्य प्रदेश से हल्द्वानी आई छात्रा का शव फंदे से लटका मिला। छात्रा को सुशीला तिवारी अस्पताल लेजाया गया जहां चिकित्सकों ने…