उत्तराखंड: मौसम विभाग का अलर्ट, बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब की यात्रा पर रोक……. 

Spread the News

चमोली। मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट को देखते हुए बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब की यात्रा पर जिला प्रशासन ने रोक लगा दी है। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि मौसम के अलर्ट के चलते भूस्खलन और अतिवृष्टि की संभावनाओं को देखते हुए यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर यात्रा पर रोक लगाई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून की ओर से 12, 13 और 14 अगस्त को जिले में भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए जिला प्रशासन ने केदारनाथ यात्रा पर भी तीन दिनों के लिए रोक लगा दी है।

जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने बताया कि सभी विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। वार्निंग सिस्टम का परीक्षण किया गया है और नदी किनारे रहने वाले लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की गई है। सुरक्षा को देखते हुए केदारनाथ धाम की यात्रा अगले तीन दिनों के लिए स्थगित कर दी गई है।

  • Related Posts

    पुलिस की नशे के खिलाफ कार्रवाई,369 ग्राम चरस के साथ खन्स्यू का विक्रम गिरफ्तार….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। पुलिस द्वारा जनपद में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री एवं तस्करी की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में बनभूलपुरा पुलिस ने 369 ग्राम अवैध…

    पीली कोठी चौराहे पर आतंक मचाने वाले 20 को पुलिस ने दबोचा……… 

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। पीली कोठी चौराहे के पास दो गुटों के बीच हुए विवाद के बाद हुए पथराव और अराजकता फैलाने वाले 20 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया…