उत्तराखंड:रक्षाबंधन पर उत्तराखंड की महिलाओं को परिवहन निगम का तोहफा, रोडवेज बसों में कर सकेंगी मुफ्त यात्रा……

Spread the News

देहरादून। रक्षाबंधन के मौके पर उत्तराखंड परिवहन निगम ने महिलाओं को बड़ी सौगात दी है। बीते वर्ष की तरह इस वर्ष भी रक्षाबंधन के दिन 9 अगस्त को राज्य की सभी रोडवेज बसों में महिलाओं को निशुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान की की गई है। महाप्रबंधक (संचालन) श्री पवन मेहरा ने ल बताया कि उत्तराखंड शासन के आदेशानुसार 09 अगस्त 2025 को राज्य की सभी रोडवेज बसों में महिलाओं को निशुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान की जाएगी।

यह सुविधा केवल उत्तराखंड राज्य के भीतर संचालित रोडवेज बस सेवाओं में मान्य होगी। निगम का उद्देश्य रक्षाबंधन जैसे पारिवारिक और सांस्कृतिक पर्व पर महिलाओं को सुरक्षित, आरामदायक और नि:शुल्क यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराना है, ताकि वे आसानी से अपने भाई-बहनों और परिजनों से मिलने जा सकें।

परिवहन निगम ने सभी बस डिपो को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं और यात्रियों की सुविधा हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

  • Related Posts

    जिला प्रशासन की सख्त कार्रवाई, अब 12 विद्यालयों को कारण बताओ नोटिस…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल के निर्देशों के क्रम में मुख्य शिक्षा अधिकारी गोविंद राम जायसवाल द्वारा जनपद के विभिन्न निजी विद्यालयों के विरुद्ध प्राप्त शिकायतों एवं…

    जनसेवा में सक्रिय मनोज पाठक, स्वास्थ्य और योग के जरिए लोगों को दे रहे नई दिशा…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। वर्षों से भाजपा में बूथ स्तर से लेकर मंडल, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर तक विभिन्न दायित्व निभा चुके मनोज पाठक आज भी जनता के बीच अपनी सक्रियता,…