उत्तराखंड: उत्तरकाशी की धराली आपदा के मृतकों को हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश एवं कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि…..

Spread the News

उत्तरकाशी। जनपद के धराली क्षेत्र में आई भीषण आपदा में मारे गए लोगों को हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

नैनीताल रोड स्थित झंडा पार्क (शहीद पार्क) में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में दीप प्रज्ज्वलित कर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।

विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि यह घटना सम्पूर्ण उत्तराखंड के लिए अत्यंत पीड़ादायक एवं हृदयविदारक है। उन्होंने इस आपदा में राज्य सरकार की तैयारी एवं तत्परता पर सवाल उठाते हुए कहा कि समय रहते अलर्ट सिस्टम लागू न होना एक गंभीर लापरवाही है। उन्होंने सरकार से मांग की कि भविष्य में इस प्रकार की त्रासदियों से बचाव हेतु ‘अर्ली मॉर्निंग सिस्टम’ को प्रभावी रूप से लागू किया जाए और ड्रोन की मदद से निगरानी की जाए।

विधायक सुमित सहित उपस्थित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रतीकों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हुए राज्य सरकार से प्रभावित परिवारों को शीघ्र आर्थिक सहायता, पुनर्वास और समुचित राहत मुहैया कराए जाने का आग्रह किया।

इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष राहुल छिम्वाल, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष हल्द्वानी गोविंद सिंह बिष्ट, महिला कांग्रेस महानगर अध्यक्ष मधु सांगुड़ी, हरीश मेहता, एन.बी.गुणवंत, गिरीश तिवारी, हेमंत बगड़वाल, रवि जोशी, त्रिलोक बनौली, राजेन्द्र जीना, जीवन कार्की, कैलाश शाह, मलय बिष्ट, लईक कुरैशी, शकील सलमानी, समीर अंसारी, धर्मवीर एडवोकेट, सतनाम सिंह चटवाल, हेमंत साहू, दीप पाठक, नेत्र बल्लभ जोशी, राजू सुयाल, राजेन्द्र बिष्ट, गुफरान, लच्छू, मनु गोस्वामी, महेंद्र कुमार, शराफत ख़ान, अलका आर्या, दीपा बिष्ट, राज कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

  • Related Posts

    विद्यालय में गबन, आरोपी प्रधानाचार्य और कनिष्ठ सहायक निलंबित……

    Spread the News

    Spread the Newsहरिद्वार। जिले के बहादराबाद में राष्ट्रीय इंटर कॉलेज रोहालकी में कार्यरत प्रधानाचार्य और कनिष्ठ सहायक पर विद्यालय के शुल्क संबंधी दस्तावेजों में फर्जी हस्ताक्षर कर गबन किए जाने…

    बेजुबानों को बेरहमी से पीटने का वीडियो वायरल, पुलिस ने आरोपी का काटा चालान..Video…..

    Spread the News

    Spread the Newsरामनगर। पीरुमदारा की एसके पुरम कॉलोनी में कुत्ते के पिल्लों को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक व्यक्ति कुत्ते को डंडे से पीट…