उत्तराखंड: सड़क पर पलटी यात्रियों से भरी बस,सवारियों में मची चिंख पुकार! देखें Video

Spread the News

रामनगर। नैनीताल जिले के रामनगर पीरूमदारा क्षेत्र में सामने से आ रही तेज रफ्तार कार को बचाने के चक्कर में रोडवेज बस सड़क पर पलट गई। बस के पलटते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। अचानक हुए इस हादसे में 18 यात्रियों को हल्की चोंटे आयी। वहीं कार सवार दंपत्ति हादसे में घायल हो गए, जिनका रामनगर अस्पताल में उपचार कराया गया।

31 जुलाई बृहस्पतिवार देर रात लगभग 12 बजे कार संख्या यूके-07एएच-3969 में खताड़ी निवासी अथर और उसकी पत्नी महताब काशीपुर से रामनगर की ओर आ रहे थे। जब वह पीरूमदारा चौराहा से दो किमी रामनगर की ओर पहुंचे तभी सामने से देहरादून जा रही काठगोदाम डिपो की बस संख्या यूके-07पीए-3158 से टकराने से बची। बस चालक ने कार को बचाने के लिए जैसे ही स्टेयरिंग काटा अचानक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी सवारियों को दूसरी बस से उनके गंतव्य को भेजा। वहीं कार सवार दंपत्ति को रामनगर अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों के सिर और हाथ में चोटें आई थी, जिन्हें उपचार के बाद अस्पताल में छुट्टी दे दी गई।

Related Posts

बनभूलपुरा हिंसा प्रकरण,सुप्रीम कोर्ट ने दंगाइयों की जमानत की निरस्त…..

Spread the News

Spread the Newsनैनीताल। 08 फरवरी 2024 को बनभूलपुरा क्षेत्र में हुई हिंसात्मक घटना के संबंध में पंजीकृत अभियोगों में उत्तराखंड पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। उक्त घटना के…

धारदार हथियार की नोक पर नाबालिक के साथ सामूहिक दुष्कर्म,3 के जिलाफ मुकदमा दर्ज…

Spread the News

Spread the Newsचंपावत। जिले के सल्ली क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना से इलाके में सनसनी मच गई है। मामले में तीन आरोपियों ने धारदार…