उत्तराखंड: गैरसैंण की 21 वर्षीय प्रियंका नेगी बनी ग्राम प्रधान, सीएम धामी ने दी बधाई

चमोली। उत्तराखंड में हुए रोचक पंचायत चुनाव में इस बार कई युवा चेहरे चमके हैं। चुनाव में कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी। कहीं कुछ दिग्गजों के प्रत्याशी विजयी हुए तो कई को हार का मुंह देखना पड़ा। इस सब के बीच गैरसैंण की 21 साल की प्रियंका को प्रधान बनने पर सीएम धामी ने फोन कर बधाई दी।

नवर्निवाचित ग्राम प्रधान प्रियंका नेगी को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने फोन कर जीत की बधाई देते हुए कहा कि गांव के विकास के लिए मिलकर काम करेंगे। उन्होनें सारकोट के सभी लोगों को बधाई देते हुए कहा कि सारकोट के ग्रामीणों ने अच्छा चुनाव लड़ा।

कहा कि गैरसैंण को प्रदेश के मॉडल गांव के रूप में चुना गया है। जिले के उच्च अधिकारी जल्द गांव का निरीक्षण करेंगे। उन्होनें नवर्निवाचित ग्राम प्रधान को गांव में चल रहे विकास कार्यों को आगे बढ़ाने की बात कही। साथ ही कहा कि गांव की महिलाओं को आगे बढ़ाए। उन्हें स्वरोजगार से जोड़ा जाए। उन्होनें प्रियंका नेगी को देहरादून भीआमंत्रित किया।

गैरसैंण ब्लॉक के मुख्यमंत्री आदर्श गांव सारकोट की कमान अब सबसे कम उम्र की युवती प्रियंका नेगी संभालेंगी। प्रियंका नेगी ने अपनी प्रतिद्वंदी प्रियंका देवी को 186 मतों से हराकर विजय हासिल की। प्रियंका नेगी को 421 और प्रियंका देवी को 235 मत प्राप्त हुए।

Related Posts

अतिक्रमण पर चला नगर निगम का बुलडोजर, अवैध निर्माण से लेकर जर्जर भवन तक ढहाए…

शनि बाजार रोड और बनभूलपुरा में निगम की कार्रवाई, रास्तों से हटाए अवरोध; खाली भूमि पर विकास कार्यों की बनेगी योजना हल्द्वानी। शहर में अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम ने…

भांजी की शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे मामा की हादसे में मौत, दूसरे बाइक सवार ने भी तोड़ा दम…

बेलबाबा के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, बहनोई समेत दो लोग घायल हल्द्वानी। रामपुर रोड पर बेलबाबा के पास सोमवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दो युवकों…