उत्तराखंड: पुलिस की बड़ी सफलता, चुनाव में मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए लेजाई जा रही शराब से भरा ट्रक पकड़ा……

काशीपुर। पंचायती चुनाव में प्रत्याशियों द्वारा मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए मंगाई जा रही शराब की धरपकड़ में पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस ने हरियाणा मार्का शराब की 230 पेटियों के साथ बांसखेड़ा फ्लाईओवर से आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।

बुधवार की शाम पुलिस को सूचना मिली कि सोनीपत, हरियाणा से तस्करी कर शराब लाई जा रही है। चुनाव में मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए शराब बांटी जानी है। सूचना पर पुलिस टीम बांसखेड़ा फ्लाईओवर पर बैरिकेडिंग लगाकर चेकिंग करने लगी। चेकिंग के दौरान एक ट्रक में शराब की 230 पेटियां पाई गई।

वाहन चालक की पहचान अमजद निवासी ग्राम बसेड़ा, थाना कैराना, जिला शामली के रूप में हुई। पूछताछ में अमजद ने स्वीकार किया कि ट्रक में 230 पेटी हरियाणा मार्का अवैध अंग्रेजी शराब भरी हुई है।

आरोपी ने पूछताछ के दौरान शराब तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े कुछ और नामों का खुलासा किया। उसने बताया कि यह शराब अमित और मुकेश निवासी मुआना, सोनीपत और गौरव निवासी ठाकुरद्वारा, सुरजन नगर की है।

अमजद के अनुसार, तीनों एक कार में आगे-आगे चल रहे थे और व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से लगातार उसे रास्ता साफ होने या न होने की जानकारी दे रहे थे।

Related Posts

अतिक्रमण पर चला नगर निगम का बुलडोजर, अवैध निर्माण से लेकर जर्जर भवन तक ढहाए…

शनि बाजार रोड और बनभूलपुरा में निगम की कार्रवाई, रास्तों से हटाए अवरोध; खाली भूमि पर विकास कार्यों की बनेगी योजना हल्द्वानी। शहर में अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम ने…

भांजी की शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे मामा की हादसे में मौत, दूसरे बाइक सवार ने भी तोड़ा दम…

बेलबाबा के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, बहनोई समेत दो लोग घायल हल्द्वानी। रामपुर रोड पर बेलबाबा के पास सोमवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दो युवकों…