उत्तराखंड: गंभीर बीमारी से तंग आए मिस्त्री ने ग्लाइंडर से गला काट की खुदकुशी……

रुद्रपुर। डेढ़ साल से गंभीर बीमारियों से जूझ रहे और मानसिक रूप से कमजोर व्यक्ति ने ग्लाइंडर मशीन से गला काट कर अपनी जीवनलीला समाप्त का ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम डायल 112 पर सूचना प्राप्त हुई कि दूधियानगर में एक व्यक्ति ने अपना गला काट दिया है। सूचना पर एसएचओ मनोज रतूड़ी टीम के साथ वार्ड नंबर 13 में रहने वाले असगर अली के घर पहुंचे। घर के कमरे में असगर (45) मृत पड़ा था। परिजनों ने बताया कि असगर डेढ़ साल से गंभीर बीमारियों से जूझ रहा था। बीमारी की वजह से वह मानसिक रूप से कमजोर हो गया था। उसने घर पर पड़ी ग्लाइंडर मशीन से अपना गला काट लिया।

सीओ भूपेंद्र सिंह धौनी ने बताया कि मृतक मिस्त्री का काम करता था। डेढ़ साल पहले उसकी किडनी खराब होने के साथ ही गंभीर बीमारियों की चपेट में आ गया था। वह बिस्तर पर ही रहता था और काम पर जाना भी बंद हो गया था। उसने काम में इस्तेमाल की जाने वाली मशीन से खुद का गला काट लिया।

Related Posts

अतिक्रमण पर चला नगर निगम का बुलडोजर, अवैध निर्माण से लेकर जर्जर भवन तक ढहाए…

शनि बाजार रोड और बनभूलपुरा में निगम की कार्रवाई, रास्तों से हटाए अवरोध; खाली भूमि पर विकास कार्यों की बनेगी योजना हल्द्वानी। शहर में अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम ने…

भांजी की शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे मामा की हादसे में मौत, दूसरे बाइक सवार ने भी तोड़ा दम…

बेलबाबा के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, बहनोई समेत दो लोग घायल हल्द्वानी। रामपुर रोड पर बेलबाबा के पास सोमवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दो युवकों…