हल्द्वानी: भाजपा प्रत्याशी बेला ने चुनाव प्रचार किया तेज, जनता कह रही जीत पक्की…..

हल्द्वानी। रामडी आनसिंह जिला पंचायत सीट से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी बेला तोलिया के पक्ष में कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत सहित सभी भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किए जा रहे धुआंधार प्रचार से बेला की जीत का मार्ग प्रशस्त कर दिया है। विधायक भगत ने 15 में से 13 ग्राम सभाओं में जनसभाएं कर जनता से बेला के पक्ष में मतदान करने की अपील की है। बुधवार को बेला तोलिया ने नाथूपुर पाडली और मल्ला फतेहपुर में पूर्व प्रदेश महामंत्री व दर्जा राज्यमंत्री सुरेश भट्ट और भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत के साथ ताबड़तोड़ जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्हें जनता का भरपूर सहयोग और समर्थन प्राप्त हुआ। जनता ने विश्वास दिलाया कि उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए फिर से बेला को चुनने का मन बना लिया है।

सुरेश भट्ट ने कहा कि राज्य में सभी सीटों पर भाजपा का परचम लहराएगा, और इसकी शुरुआत रामडी आनसिंह सीट से होगी। शशांक रावत ने कहा कि बेला तोलिया इस सीट पर सर्वाधिक अंतर से जीत दर्ज करेंगी। कहा कि युवा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता अपनी पूरी शक्ति से भाजपा प्रत्याशियों का प्रचार कर भाजपा की जीत सुनिश्चित करने का काम कर रहे हैं ।

प्रचार अभियान के दौरान जिला महामंत्री रंजन बर्गली, प्रताप बोरा, आभा गोस्वामी, प्रमोद तोलिया, एकेश तिवारी, कार्तिक हर्बोला, रत्नेश शाह, हिमांशु , मनोज जोशी, मदन मोहन जोशी सहित भाजपा के बूथ अध्यक्ष और शक्तिकेंद्र संयोजक मौजूद रहे।

Related Posts

बनभूलपुरा में नशा तस्करी पर पुलिस का प्रहार, 50 नशीले इंजेक्शनों के साथ 21 वर्षीय राजा गिरफ्तार…

गोलापार्किंग के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने दबोचा आरोपी, एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज हल्द्वानी। नैनीताल जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी…

दीपावली पर बैंकों और सर्राफा प्रतिष्ठानों की सुरक्षा बढ़ाएगी पुलिस

हल्द्वानी। दीपावली पर्व को देखते हुए नैनीताल पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद करने की तैयारी तेज कर दी है। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर बुधवार को मिनी पुलिस…