हल्द्वानी: डिलीवरी बॉय को पीट दुष्कर्म का प्रयास, शिकायत दर्ज…..

Spread the News

हल्द्वानी। रोजमर्रा के समान की डिलीवरी करने वाले कर्मचारी के साथ कुछ युवकों द्वारा मारपीट कर दुष्कर्म का प्रयास किया गया। कर्मी ने किसी तरहां वहां से भाग कर अपनी जान बचाई।

जानकारी के अनुसार मुखानी थाना क्षेत्र के भगवानपुर में किराना के समान की डिलीवरी करने वाले ई-कॉमर्स कंपनी के कर्मचारी ने अपनी ही कंपनी के अधिकारियों और कर्मचारियों पर मार पीट और दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

मुखानी थाना क्षेत्र निवासी युवक ने बताया कि 12 जुलाई को अपना काम खत्म कर वह घर जा रहा था। रास्ते में उसकी ही कंपनी के अधिकारियों और अन्य युवकों ने उसे घेर कर पीटा और उसका फोन भी तोड़ दिया, इतना ही नहीं उन्होंने युवक के साथ दुष्कर्म करने का भी प्रयास किया। किसी तरहां उसने वहां से भागकर अपनी जान बचाई और लिफ्ट मांग कर अपने घर पहुंचा।

मुखानी पुलिस के अनुसार मामले की जानकारी मिली है।जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    27 सूत्रीय मांगों को लेकर, डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। अपनी 27 सूत्रीय मांगों को लेकर उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ ने हल्द्वानी के साथ ही प्रदेशभर में सोमवार से बेमियादी हड़ताल शुरू कर दी है। सोमवार को…

    नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी सफलता, 27 लाख की स्मैक के साथ 02 तस्कर गिरफ्तार….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे हैं अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस ने 91.10 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्करों को…