हल्द्वानी:अमेरिका के बर्मिघम में फहराया देश का परचम, पदक जीत वापस लौटे सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र काठगोदाम के खिलाड़ियों का हुआ भव्य स्वागत…….

Spread the News

हल्द्वानी। वर्ल्ड पुलिस एण्ड फायर गेम्स 2025 में स्वर्ण पदक जीत कर वापस लौटे खिलाड़ियों का काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर सीआरपीएफ अधिकारियों, जवानों खिलाड़ियों और नागरिकों ने ढोल-नगाड़ों, पुष्प वर्षा और जयघोष के साथ भव्य स्वागत किया। सी.आर.पी.एफ. डीआईजी शंकर दत्त पाण्डेय ने सभी खिलाड़ियों को मिठाई खिलाकर खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।

अमेरिका के बर्मिघम शहर में 27 जून से 6 जुलाई 2025 तक आयोजित 21वें वर्ल्ड पुलिस एण्ड फायर गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए सीआरपीएफ ग्रुप केन्द्र काठगोदाम के चार खिलाड़ियों दिलीप कुमार मालव, अनिल शर्मा, महेंद्र यादव और अजय थंगचन ने कराटे टीम इवेंट में शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीतकर पूरी दुनिया में देश का नाम रोशन किया।

इस दौरान सहा. कमा. रवि कुमार सिकरवार, सहा. कमा.जोगेश कुमार, सूबेदार मेजर अशोक जोशी व अन्य अधिकारी शामिल रहे।

  • Related Posts

    नंदा देवी डोला विसर्जन को लेकर भवाली में ट्रैफिक प्लान लागू, भारी वाहनों की नो एंट्री….

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। माँ नन्दा देवी महोत्सव के तहत 23 सितंबर को होने वाले डोला विसर्जन एवं झांकी को देखते हुए भवाली क्षेत्र में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया…

    नंदा देवी महोत्सव में चाक-चौबंद सुरक्षा, SSP ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा….

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। ऐतिहासिक एवं धार्मिक मां नंदा देवी महोत्सव को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सकुशल संपन्न कराने के लिए नैनीताल पुलिस ने सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को चाक-चौबंद किया है।…