उत्तराखंड: नीलकंठ जा रहे कांवड़ियों का ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, तीन की हालत गंभीर, हायर सेंटर रेफर……

Spread the News

देहरादून। कांवड़ियों को नीलकंठ ले जा रहा जा ट्रक सात मोड़ के निकट दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में तीन कांवड़िए गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि अन्य को हल्की चोटें आई हैं। सभी घायलों को एसपीएस राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार नीलकंठ मंदिर जलाभिषेक के लिए जा रहे कांवड़ियों से भरा ट्रक ऋषिकेश मोटर मार्ग में सात मोड़ के समीप दुर्गा माता मंदिर के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक में चालक समेत कुल 28 कांवड़िए सवार बताए जा रहे हैं।

हादसे की सूचना पर स्थानीय लोगों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को 108 सेवा और सरकारी अस्पताल की एंबुलेंस से एसपीएस राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया।

घटना में तीन कांवड़ियों की स्थिति गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर एम्स रेफर कर दिया गया है, जबकि बाकी को हल्की चोटें आई हैं। उनका इलाज सरकारी अस्पताल में चल रहा है। सभी कांवड़िए हरियाणा के कैथल जिले से आए हुए हैं।

  • Related Posts

    कुमाऊं कमिश्नर ने निरीक्षण कर एसआईआर संबंधित कार्यों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। आयुक्त कुमाऊँ दीपक रावत ने गुरुवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत खालसा इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका महाविद्यालय तथा एमबी इंटर कॉलेज में एसआईआर कार्यों…

    ट्रांजिट कैम्प में हुई हत्या का हुआ सनसनीखेज खुलासा, पांच हजार के लिए करीबी दोस्त सुनील ने कर डाली अनिल की हत्या……

    Spread the News

    Spread the Newsरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्रान्तर्गत शिवनगर स्थित निर्माणाधीन मकान के पास मिले अज्ञात युवक के शव मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस…