हल्द्वानी: प्यार, दुष्कर्म और फिर ब्लैकमेलिंग का घिनौना खेल, मुकदमा दर्ज, आरोपी युवक की तलाश में जुटी पुलिस….

Spread the News

हल्द्वानी। सोशल मीडिया पर दोस्ती फिर दुष्कर्म कर वीडियो वायरल करने की धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवती की तहरीर पर पुलिस ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार हल्द्वानी निवासी युवती की सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश निवासी युवक से दोस्ती हुई। धीरे-धीरे दोस्ती गहराई तो युवक ने प्यार का हवाला देकर युक्ति के साथ शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान शातिर युवक ने युवती के आपत्तिजनक वीडियो व फोटो खींच लिए। अब युवक इन्हें वायरल करने की धमकी दे रहा है।

पुलिस के अनुसार मुखानी थाना क्षेत्र निवासी युवती ने बताया कि इंस्टाग्राम में उसकी पहचान यूपी के रहने वाले अंकित नाम के युवक से हुई। दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग हो गया। कुछ दिन पहले अंकित उससे मिलने हल्द्वानी आया। यहां एक होटल में उसने जबरन उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। अब वह फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। तहरीर के आधार पर युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।

  • Related Posts

    रात में करते थे बंद घरों की रैकी, नैनीताल पुलिस के प्रयासों से हुआ शातिर चोर सपेरों के गिरोह का भंडाफोड़…

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। कोतवाली हल्द्वानी व मुखानी क्षेत्र में हुई बहुमूल्य सोने-चॉदी के आभूषणों की छोटी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस ने 03 शातिर चोरों…

    जिला प्रशासन की सख्त कार्रवाई, अब 12 विद्यालयों को कारण बताओ नोटिस…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल के निर्देशों के क्रम में मुख्य शिक्षा अधिकारी गोविंद राम जायसवाल द्वारा जनपद के विभिन्न निजी विद्यालयों के विरुद्ध प्राप्त शिकायतों एवं…