हल्द्वानी: नाबालिग को स्कूटी देने वाली युवती पर पुलिस की कार्रवाई, मुकदमा दर्ज…..

Spread the News

हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस लगातार ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान चला रही है, इसके बावजूद लोग यातायात नियमों का उल्लंघन कर अपने साथ दूसरों की जान को भी जोखिम में डाल रहे हैं। बुधवार को भाई के नाबालिग दोस्त को स्कूटी देने पर युवती के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। काठगोदाम पुलिस ने 15 साल के किशोर स्कूटी चलाते हुए पकड़ा। उसके साथ उसके दो दोस्त भी थे। पुलिस ने वाहन को सीज कर दिया। पूछताछ में पता चला कि किशोर अपने दोस्त की बहन से स्कूटी मांगा कर लाया है। नाबालिग को स्कूटी देने वाली युक्ति को भी मुकदमे में नामजद किया गया है।

एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने बताया कि नाबालिग के वाहन चलाने पर पाबंदी है। यदि नाबालिग वाहन चलाते हुए मिले तो वाहन मालिक पर मुकदमा दर्ज होगा। ऐसे केस में सजा के साथ ही जुर्माने का भी प्रावधान है।

  • Related Posts

    पुलिस की नशे के खिलाफ कार्रवाई,369 ग्राम चरस के साथ खन्स्यू का विक्रम गिरफ्तार….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। पुलिस द्वारा जनपद में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री एवं तस्करी की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में बनभूलपुरा पुलिस ने 369 ग्राम अवैध…

    पीली कोठी चौराहे पर आतंक मचाने वाले 20 को पुलिस ने दबोचा……… 

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। पीली कोठी चौराहे के पास दो गुटों के बीच हुए विवाद के बाद हुए पथराव और अराजकता फैलाने वाले 20 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया…