हल्द्वानी: पुलिस ने चलाया व्यापक सत्यापन अभियान, 16 मकान मालिकों पर लगाया 1.60 लाख का जुर्माना……

Spread the News

हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल प्रहलाद मीणा के निर्देशन में जिले को अपराध मुक्त और सुरक्षित बनाए रखने के लिए लगातार सत्यापन और चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत बीते सोमवार को बनभूलपुरा क्षेत्र में सत्यापन अभियान चलाया गया।

 इस दौरान एसपी सिटी प्रकाश चंद्र, सीओ नितिन लोहनी, दीपशिखा अग्रवाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बनभूलपुरा क्षेत्र में लाईन नंबर 01 से 18 तक, गौजाजाली, इंद्रानगर, जवाहर नगर, रेलवे बाजार आदि क्षेत्रों में निवास कर रहे किरायेदारों, बाहरी व्यक्तियों, दुकानदारों, होटलों, ढाबों एवं निर्माण स्थलों पर कार्यरत श्रमिकों के सत्यापन की कार्यवाही की गई। इस दौरान बिना सत्यापन किरायेदारों को रखने वाले 16 मकान मालिकों का 10-10 हजार का चालान किया गया। सत्यापन न करने/ कराने वालों के विरुद्ध 81 व 83 पुलिस एक्ट के अंतर्गत 82 व्यक्तियों के चालान कर कुल 26,500 रूपये जुर्माना वसूला गया।

नैनीताल पुलिस ने जनता से अपील की है कि किरायेदारों, कामगारों, घरेलू सहायकों तथा बाहरी व्यक्तियों का समय से सत्यापन अवश्य कराएं।

  • Related Posts

    बनभूलपुरा में नाले पर अतिक्रमण कर पक्का निर्माण किए जाने की साजिश पर नगर निगम सख्त, रुकवाया निर्माण कार्य…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। बनभूलपुरा लाइन नंबर-1 क्षेत्र में नाले पर अतिक्रमण किए जाने का मामला सामने आया है। नाले के पास कब्जा कर उसे स्थायी रूप से पक्का किए जाने…

    शादी का झांसा देकर शोषण मामले में युवती ने की आत्महत्या, मुकदमा दर्ज…..

    Spread the News

    Spread the Newsरामनगर। शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण कर फिर शादी से इनकार करने पर युवती के आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर आरोपी…