बिहार: अंधविश्वास का घिनौना खेल- डायन बता एक ही परिवार के पांच सदस्यों को जिंदा जलाया, मौत…..

Spread the News

बिहार। राज्य के पूर्णिया जिले से एक दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां डायन के शक में एक ही परिवार के पांच लोगों को पीट-पीटकर जिंदा जला दिया गया. यह सनसनीखेज वारदात मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के टेटगामा गांव की है। जानकारी के मुताबिक, गांव के ही रामदेव उरांव के बेटे की झाड़-फूंक के दौरान मौत हो गई थी,और दूसरे बेटे की तबीयत बिगड़ रही थी। इस के बाद गांव वालों ने मौत की वजह डायन को मानते हुए एक परिवार को निशाना बनाया।

आरोप है कि बाबूलाल उरांव, सीता देवी, मनजीत उरांव, रनिया देवी और तपतो मोसमत को गांव के लोगों ने पहले बुरी तरह पीटा और फिर उन्हें जिंदा जलाकर जला डाला। सभी मृतक एक ही परिवार से थे। घटना के बाद गांव में भय का माहौल है,कई लोग अपने घर छोड़कर चले गए हैं। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच कर रही है।

पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी नकुल कुमार को गिरफ्तार किया है, जिस पर जिंदा जलाने के लिए भीड़ को उकसाने का आरोप है। घटना में बचकर निकले मृतक के इकलौते वारिस ललित कुमार ने बताया कि उनके पूरे परिवार को डायन बताकर जला दिया गया। बताया कि हत्या के बाद शवों को पानी में फेंक दिया गया।

इस घटना पर एसपी स्वीटी सहरावत ने बताया कि यह घटना रविवार रात की है। जिस इलाके में यह वारदात हुई वह पूरी तरह से आदिवासी इलाका है। इसके अलावा एसपी ने बताया कि यह मामला झाड़ फूंक और तंत्र-मंत्र से जुड़ा है। चार शवों को पास के तालाब से निकाल लिया गया है, सभी जली अवस्था में है।

पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की

इसके अलावा एसपी ने बताया कि यह कहना मुश्किल है कि पीट- पीटकर हत्या की उसके बाद जलाया या फिर जलाकर मार डाला। मृतक परिवार के एक बच्चे ने बताया कि इस वारदात में गांव के सभी लोग शामिल थे और फिलहाल पूरे गांव खाली हो चुका है। अब तक कोई प्राथमिक दर्ज नहीं की गई है क्योंकि बच्चा काफी सहम हुआ है और ज्यादा जानकारी नहीं दे पा रहा है।

  • Related Posts

    शादी का झांसा देकर शोषण मामले में युवती ने की आत्महत्या, मुकदमा दर्ज…..

    Spread the News

    Spread the Newsरामनगर। शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण कर फिर शादी से इनकार करने पर युवती के आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर आरोपी…

    करंट की चपेट में आने से मासूम की मौत, घर में मचा कोहराम…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। राजपुरा टनकपुर रोड में घर को रोशन करने वाली बिजली ने ही घर के चिराग को बुझा दिया। यहां गौला गेट निवासी सुबहान का एक वर्षीय पुत्र…