उत्तराखंड: देहरादून सहित इन जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट……

Spread the News

देहरादून। राज्य हो रही भारी बारिश से लोगों का जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। लगातार हो रही बरिश के अरब नदी नाले उफान पर हैं। राज्य के कई जिलों में बारिश से हो रहे भूस्खलन के कारण दर्जनों सड़कें अब भी बंद हैं। मार्गों में मलुवा आने से ऋषिकेश यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग,जनपद रुद्रप्रयाग, चमोली, नैनीताल, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा , बागेश्वर, पौड़ी गढ़वाल, देहरादून और टिहरी जिले में ग्रामीण सड़कों के साथ ही राष्ट्रीय मार्गों पर भी वाहनों आवाजाही रुक गई है। पर्वतीय जिलों में आज भी भारी बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून, रुद्रप्रयाग, टिहरी और बागेश्वर जिले में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा राज्य के अन्य जिलों में भी तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। आने वाले दिनों की बात करें तो 12 जुलाई तक प्रदेशभर में भारी बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग के भारी बारिश और भूस्खलन की चेतावनी को देखते हुए मुख्य शिक्षा अधिकारी के निर्देश पर चमोली जनपद के सरकारी, अर्द्धसरकारी विद्यालयों में आज अवकाश घोषित कर दिया गया है। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि पिटकुल की 66 केवी की विद्युत लाइन में फाल्ट आने से ज्योतिर्मठ क्षेत्र में विद्युत सप्लाई बाधित है। अलर्ट को देखते हुए अधिकारियों को सचेत रहने के निर्देश दिए गए हैं।

  • Related Posts

    कुमाऊं कमिश्नर ने निरीक्षण कर एसआईआर संबंधित कार्यों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। आयुक्त कुमाऊँ दीपक रावत ने गुरुवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत खालसा इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका महाविद्यालय तथा एमबी इंटर कॉलेज में एसआईआर कार्यों…

    ट्रांजिट कैम्प में हुई हत्या का हुआ सनसनीखेज खुलासा, पांच हजार के लिए करीबी दोस्त सुनील ने कर डाली अनिल की हत्या……

    Spread the News

    Spread the Newsरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्रान्तर्गत शिवनगर स्थित निर्माणाधीन मकान के पास मिले अज्ञात युवक के शव मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस…