उत्तराखंड: होटल में चल रहे देह व्यापार का हुआ खुलासा, AHTU और पुलिस की संयुक्त छापेमारी में सात गिरफ्तार……

Spread the News

हरिद्वार। हरि की नगरी में बढ़ते अपराधों और अवैध गतिविधियों पर शिकंजा कसते हुए हरिद्वार पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्यवाही को अंजाम दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देश पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) और सिडकुल थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने मंगलवार को सिडकुल क्षेत्र के HMT ग्रांड होटल पर छापा मारकर देह व्यापार के धंधे का खुलासा किया।कार्रवाई के दौरान होटल से चार महिलाएं और तीन पुरुषों को मौके से गिरफ्तार किया गया, जबकि होटल संचालक मुख्य आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस जांच में सामने आया कि यहां होटल की आड़ में लंबे समय से देह व्यापार का संगठित गिरोह सक्रिय था।

देह व्यापार का मुख्य आरोपी दलाल नितिन, जो फरार बताया जा रहा है, अन्य राज्यों से महिलाओं को यहां लाकर उन्हें इस अवैध धंधे में धकेलता था। उसका नेटवर्क कई राज्यों तक फैला हुआ है, जिसकी विस्तृत जांच की जा रही है। छापेमारी के दौरान पुलिस टीम को होटल से भारी मात्रा में नकदी और आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है। सिडकुल थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी गई है। पुलिस टीम में AHTU की निरीक्षक राखी रावत के नेतृत्व में राकेश कुमार और दीपक सहित सिडकुल थाने के एसआई नरेंद्र, एलएसआई मीनाक्षी, आरक्षी अनिल कंडारी, सुनील सैनी और कुलदीप शामिल रहे।

  • Related Posts

    जिला प्रशासन की सख्त कार्रवाई, अब 12 विद्यालयों को कारण बताओ नोटिस…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल के निर्देशों के क्रम में मुख्य शिक्षा अधिकारी गोविंद राम जायसवाल द्वारा जनपद के विभिन्न निजी विद्यालयों के विरुद्ध प्राप्त शिकायतों एवं…

    जनसेवा में सक्रिय मनोज पाठक, स्वास्थ्य और योग के जरिए लोगों को दे रहे नई दिशा…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। वर्षों से भाजपा में बूथ स्तर से लेकर मंडल, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर तक विभिन्न दायित्व निभा चुके मनोज पाठक आज भी जनता के बीच अपनी सक्रियता,…