हल्द्वानी:महिला सुरक्षा को लेकर चला अभियान, अवैध अतिक्रमण हटा 40 किलो प्लास्टिक की जप्त….

Spread the News

हल्द्वानी। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार महिला सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट है इसी क्रम में सोमवार को नगर आयुक्त ऋचा सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल चौहान और एसडीएम राहुल शाह के नेतृत्व में ट्रांस्पोर्ट नगर एवं मुखानी क्षेत्र में अभियान चलाया गया। इस दौरान सड़क किनारे लगे फड़-ठेलों पर शराब पिलाने और कूड़ा-कचरा करने वाले 20 लोगों के चालान काटे गए। इसके साथ अतिक्रमण हटाते हुए 40 किलो सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त कर प्लास्टिक प्रतिबंध अधिनियम के अंतर्गत चालानी कार्यवाही की गई। अधिकारियों ने साफ किया की प्रशासन द्वारा इस तरहां का अभियान लगातार जारी रहेगा। इस अभियान का उद्देश्य नागरिकों विशेषकर महिलाओं को सुरक्षित एवं स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराना है।

  • Related Posts

    नंदा देवी डोला विसर्जन को लेकर भवाली में ट्रैफिक प्लान लागू, भारी वाहनों की नो एंट्री….

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। माँ नन्दा देवी महोत्सव के तहत 23 सितंबर को होने वाले डोला विसर्जन एवं झांकी को देखते हुए भवाली क्षेत्र में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया…

    नंदा देवी महोत्सव में चाक-चौबंद सुरक्षा, SSP ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा….

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। ऐतिहासिक एवं धार्मिक मां नंदा देवी महोत्सव को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सकुशल संपन्न कराने के लिए नैनीताल पुलिस ने सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को चाक-चौबंद किया है।…