उत्तराखंड: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी, 25 से 28 जून तक होंगे नामांकन…..

Spread the News

देहरादून। उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। राज्य निर्वाचन आयोग ने शनिवार को प्रेसवार्ता कर आगामी चुनावों का विस्तृत कार्यक्रम जारी किया। आयोग ने बताया कि 19 जून को पंचायतों में आरक्षण प्रक्रिया पूरी कर ली गई थी, जिसके बाद सचिव पंचायती राज द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी की गई। आज, 21 जून को आयोग ने इसे सार्वजनिक कर दिया।

चुनावी कार्यक्रम और प्रक्रिया

राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, 23 जून को सभी जिलाधिकारी अपने-अपने जिलों में अधिसूचना जारी करेंगे। नामांकन प्रक्रिया 25 जून से 28 जून तक चलेगी, जो प्रतिदिन सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक होगी। नामांकन पत्रों की जांच 29 जून से 1 जुलाई तक की जाएगी, जबकि 2 जुलाई को उम्मीदवार अपने नाम वापस ले सकेंगे।

दो चरणों में होंगे चुनावल

पहला चरण: प्रतीक आवंटन 3 जुलाई को, मतदान 10 ळ को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक।

दूसरा चरण: प्रतीक आवंटन 8 जुलाई को, मतदान 15 जुलाई को।

मतगणना: दोनों चरणों की मतगणना 19 जुलाई 2025 को होगी।

आचार संहिता लागू, हरिद्वार को छोड़कर 12 जिलों में होंगे चुनाव

आज से पूरे राज्य में आचार संहिता लागू कर दी गई है। हरिद्वार को छोड़कर 12 जिलों में ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य के लिए चुनाव होंगे। बागेश्वर जिले के तीनों ब्लॉक में एक ही चरण में मतदान होगा, जबकि देहरादून जिले के 3-3 ब्लॉक पहले और दूसरे चरण में शामिल होंगे। प्रथम चरण में दूरदराज के ब्लॉकों को प्राथमिकता दी गई है ताकि मानसून का प्रभाव कम हो।

मतदाता और संसाधन

इस बार 4,56,793 नए मतदाता पहली बार वोट डालेंगे, जो पिछले चुनाव की तुलना में 10.5% की बढ़ोतरी दर्शाता है। कुल 66,000 से अधिक पदों के लिए मतदान होगा। चुनाव प्रक्रिया में 95,000 अधिकारी-कर्मचारी और 35,700 सुरक्षाकर्मी तैनात होंगे। 5,600 वाहनों का उपयोग किया जाएगा। 10,000 से अधिक मतदान केंद्र बनाए जाएंगे, जहां प्रति बूथ औसतन 750 मतदाता वोट डालेंगे।

सुरक्षा और निगरानी

चुनाव की निष्पक्षता के लिए 55 सामान्य प्रेक्षक और 12 आरक्षित प्रेक्षक नियुक्त किए गए हैं। हालांकि व्यय प्रेक्षक नहीं होंगे, लेकिन जिला स्तर पर व्यय निगरानी की जिम्मेदारी दी गई है। पुलिस, आबकारी और प्रशासन की टीमें निगरानी करेंगी। आपदा प्रबंधन सचिव को मौसम की स्थिति के अनुसार व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। चुनाव ड्यूटी में लगे कार्मिकों के लिए 10 लाख रुपये का बीमा कवर प्रस्तावित है।

विशेष सुविधाएं

दिव्यांग मतदाताओं के लिए विशेष सुविधाएं और टोल-फ्री नंबर (18001804280) जारी किया गया है। मतगणना विकासखंड स्तर पर होगी, जिसमें प्रधान, सदस्य और क्षेत्र पंचायत की मतगणना ब्लॉक स्तर पर होगी।

राजनीतिक सरगर्मियां तेज

चुनाव की घोषणा के साथ ही गांव से जिला स्तर तक राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। उम्मीदवारों ने प्रचार शुरू कर दिया है, और मतदाता सूची आयोग की वेबसाइट (sec.uk.gov.in) पर उपलब्ध है।

  • Related Posts

    अचानक सरकारी स्कूल पहुंचे प्रमुख सचिव, बच्चों से पूछे गणित-अंग्रेजी के सवाल…..

    Spread the News

    Spread the Newsदेहरादून। उत्तराखंड के प्रमुख सचिव डॉ आर मीनाक्षी सुंदरम गुरुवार को अचानक केशरवाला संकुल के राजकीय प्राथमिक विद्यालय दवारा पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने कक्षाओं का जायजा लिया…

    नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी साहिल गिरफ्तार, सम्पत्ति के जब्तीकरण की होगी कार्रवाई….

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। जिले के भवाली में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवती के गर्भवती होने पर नाबालिग की मां की तहरीर पर त्वरित कार्रवाई करते हुए…