फिल्म अभिनेता सैफ अली खान पर घर में घुसकर हमला, चाकू से वार, अस्पताल में भर्ती

Spread the News

मुंबई से हैरान करने वाली खबर आई है। हाई सिक्योरिटी के बीच फिल्म अभिनेता सैफ अली खान पर उनके घर में घुसकर हमला हो गया। सैफ के मुंबई स्थित घर में घुसे लुटेरे ने उन पर चाकू से करीब छह बार हमला किया। जख्मी सैफ लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उनकी सर्जरी की गई है।

Film actor Saif Ali Khan attacked, stabbed with knife, admitted to Lilavati Hospital

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर हमले की खबर ने फिल्म जगत में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, एक आरोपी ने अभिनेता के मुंबई स्थित घर पर घुसकर बुधवार रात करीब दो बजे धारदार हथियार से हमला किया।

सैफ अली खान के शरीर पर 6 वार किए गए। उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल इस खबर ने मुंबई समेत देशभर में सैफ के प्रशंसकों को चिंता और शोक में डाल दिया है। फिलहाल मुंबई पुलिस इस खोज में जुटी है कि हमला किसने और क्यों किया।

  • Related Posts

    श्री हेमकुंड साहिब जी के कपाट खुलने की तिथि हुई घोषित, जानें कब हो सकेंगे दर्शन……

    Spread the News

    Spread the Newsदेहरादून। गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब प्रबंधन ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा ने सोमवार को मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से आगामी तीर्थयात्रा सीजन की तैयारियों पर चर्चा…

    भारत पहुंची ईरान और इजरायल युद्ध की तपिश, घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में हुआ इजाफा…..

    Spread the News

    Spread the Newsईरान और इजरायल के बीच जारी जंग का असर आम आदमी की रसोई के बजट पर भी पड़ने जा रहा है। यहां एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी…