उत्तराखंड हल्द्वानी: पेड़ से टकराई तेज रफ्तार बाइक, दो युवकों की दर्दनाक मौत

Spread the News

हल्द्वानी। शहर में सड़क दुर्घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। मंगलवार देर रात पॉलीसिट के निकट नैनीताल रोड पर काठगोदाम की ओर से आ रही बाइक सड़क किनारे लगे पीपल के पेड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सुशीला तिवारी अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान रोहित कुमार 25 निवासी पटकोट रामनगर और विवेक आर्य 19 निवासी रतखान जनपद अल्मोड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिए हैं।

पुलिस के अनुसार दोनों युवक छोई गांव के एक रिसार्ट में नौकरी करते थे। दोनों काठगोदाम विवाह समारोह से वापस लौट रहे थे पालीशीट के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पीपल के पेड़ से जा टकराई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों द्वारा दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।

  • Related Posts

    साली को बहला-फुसलाकर शिमला ले गया जीजा, पुलिस ने दबोचा….

    Spread the News

    Spread the News15 वर्षीय किशोरी सकुशल बरामद, ज्वालापुर नहर पटरी से आरोपी कलीम गिरफ्तार हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के…

    कुमाऊं विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, परिसर और महाविद्यालयों में एक साथ होगा मतदान..देखें लिस्ट…

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय प्रशासन ने विश्वविद्यालय परिसर एवं संबद्ध महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव एक साथ कराने का निर्णय लिया है। पूर्व वर्षों की भांति इस बार भी निर्धारित…