उत्तराखंड हल्द्वानी: पहले कार बेची फिर चुरा कर दोबारा बेच डाली, शातिर युवक गिरफ्तार

Spread the News

हल्द्वानी। ठग लोगों को ठगने के नए नए पैंतरे अपना रहे हैं। हल्द्वानी में वाहन ठगी का नया मामला सामने आया है।  युवक ने पहले अपनी कार बेची और कुछ दिनों बाद उसी कार को चुरा रुद्रपुर में किसी और को बेच डाली।बनभूलपुरा पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को धर दबोचा है।

टनकपुर रोड, गोलागेट निवासी विकास जोहरी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उन्होंने 23 अप्रैल को अपनी MARUTI ALTO 800 STD (UK01D4916), सफेद रंग की कार टनकपुर रोड पर खड़ी की थी। लेकिन 25 अप्रैल को जब वह गाड़ी लेने पहुंचे तो कार वहां से गायब थी। उन्होंने तत्काल बनभूलपुरा थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने जब मामले की तो  चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। पुलिस के अनुसार, आयुष नामक युवक ने उक्त कार विकास जोहरी को कुछ समय पहले बेची थी, लेकिन उसने कार की दूसरी चाबी अपने पास ही रख ली थी। कार बिकने के बाद जब उसने देखा कि गाड़ी जोहरी के घर के पास खड़ी है, तो उसने उसे दूसरी चाबी से खोलकर चोरी कर ली और रुद्रपुर ले जाकर ₹56,000 में बेच दी। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए बनभूलपुरा पुलिस ने आरोपी आयुष पुत्र राजेंद्र सिंह भाकुनी, निवासी अल्मोड़ा को जजी कोर्ट के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। टीम में थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी, उपनिरीक्षक नीरज चौहान, कांस्टेबल हरीश रावत, कांस्टेबल विनोद गोस्वामी शामिल रहे।

  • Related Posts

    पीली कोठी क्षेत्र में सड़क किनारे रखें पाइपों से टकराई कार, हादसे में डॉक्टर घायल…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। शहर में चल रहे विकास कार्यों में हुई विभागीय लापरवाही के चलते सड़क दुर्घटना में एक डॉक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल डॉक्टर का निजी…

    रसोई गैस की किल्लत के खिलाफ कांग्रेसियों का प्रदर्शन, सिलिंडर को श्रद्धांजलि दे अनोखे अंदाज में जताया विरोध…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। रसोई गैस की किल्लत, बढ़ती कीमतों और कालाबाजारी के खिलाफ कांग्रेसी नेता हेमंत साहू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बुद्ध पार्क में जोरदार प्रदर्शन किया। रविवार को…