उत्तराखण्ड हल्द्वानी : अपनी मांगों को लेकर तीन दिवसीय कार्य बहिष्कार पर गए लेखपाल…देखें Video

हल्द्वानी। राज्य सरकार द्वारा बिना सुविधाओं के जमीनों के अंश निर्धारण किए जाने के आदेश के खिलाफ मंगलवार से लेखपाल संघ के आह्वान पर सभी लेखपाल पटवारी तीन दिवसीय कार्य बहिष्कार पर चले गए हैं। हल्द्वानी तहसील में कार्य बहिष्कार पर बैठे लेखपालो ने अपनी मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया।

 

जिलाध्यक्ष लेखपाल संघ नैनीताल जितेंद्र मिश्रा ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा जमीनों के अंश निर्धारण को लेकर सभी लेखपालों को निर्देशित किया गया है, परन्तु न तो उन्हें संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं , और न ही कोई प्रशिक्षण दिया गया है। उन्होंने कहा कि उन्हें खतौनियों का डाटा तक उपलब्ध नहीं कराया गया है। अंश निर्धारण के कार्य के लिए उन्हें जरूरी संसाधन, जैसे लैपटॉप व अन्य सुविधाएं भी नहीं दी गई है। लेखपाल संघ का कहना है उन्हें कम करने में कोई आपत्ति नहीं है लेकिन उन्हें काम करने के लिए सुविधा भी दी जानी चाहिए। इसलिए सुविधाओं की मांग के चलते वह तीन दिवसीय हड़ताल पर गए हैं। आगे यदि उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता तो अपने केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर आगे रणनीति पर कार्य करेंगे ।

Advertisement
  • Related Posts

    उत्तराखंड पुलिस के दो अफसरों का बढ़ा मान, डॉ. जगदीश चंद्र को राष्ट्रपति पुलिस पदक तो हरबंस सिंह को गोल्ड मेडल

    देहरादून। उत्तराखंड पुलिस के दो अधिकारियों ने अपनी उत्कृष्ट सेवाओं और कर्तव्यनिष्ठा से प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। पुलिस अधीक्षक अपराध एवं यातायात नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्र को सराहनीय सेवा…

    दीपावली पर नैनीताल पुलिस अलर्ट, बाजारों से रेलवे स्टेशन तक सघन चेकिंग…

    हल्द्वानी। दीपावली पर्व को देखते हुए नैनीताल पुलिस ने जिलेभर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर सभी थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग…