उत्तराखंड हल्द्वानी: पेयजल एवं सीवर कार्यों के लिए खोदी गई सड़कों की फोटो सहित आख्या प्रस्तुत करें अधिकारी: सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत

Spread the News

हल्द्वानी। आयुक्त/सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने बताया कि शहर में यूयूएसडीए द्वारा किए जा रहे पेयजल और सीवर के कार्यों के दौरान कई स्थानों पर सड़कें खुदी हुई पाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि संबंधित कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया गया था कि खोदी गई सड़कों को तत्काल भरा जाए, परन्तु अभी तक इस दिशा में आवश्यक कार्रवाई नहीं हो पाई है।

उन्होंने कहा कि 23 मई को समीक्षा बैठक में परियोजना निदेशक उत्तराखंड शहरी क्षेत्र विकास एजेंसी के द्वारा बताया गया कि शहर में किये जा रहे कार्यों में कहीं पर भी सड़कें खुदी हुई नही हैं।

इस संबंध में आयुक्त ने नगर आयुक्त, नगर मजिस्ट्रेट और उपजिलाधिकारी हल्द्वानी को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में चल रहे यूयूएसडीए के कार्यों का निरीक्षण करें, तथा तीन दिनों के भीतर फोटोग्राफ्स के साथ रिपोर्ट प्रस्तुत करें।

  • Related Posts

    साली को बहला-फुसलाकर शिमला ले गया जीजा, पुलिस ने दबोचा….

    Spread the News

    Spread the News15 वर्षीय किशोरी सकुशल बरामद, ज्वालापुर नहर पटरी से आरोपी कलीम गिरफ्तार हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के…

    कुमाऊं विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, परिसर और महाविद्यालयों में एक साथ होगा मतदान..देखें लिस्ट…

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय प्रशासन ने विश्वविद्यालय परिसर एवं संबद्ध महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव एक साथ कराने का निर्णय लिया है। पूर्व वर्षों की भांति इस बार भी निर्धारित…